सिर्फ 1 रुपये में नंबर एक्टिव रखिए, सेकेंडरी सिम वालों के लिए बेस्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Dec 2025 5:30 AM

विज्ञापन

Vodafone Idea Rs 1 Pack Details: वोडाफोन आइडिया 1 रुपये वाले पैक की जानकारी

Vodafone Idea Rs 1 Pack Details: वोडाफोन-आइडिया Vi का ₹1 रिचार्ज पैक सिर्फ ₹1 में कॉलिंग और ओटीपी के लिए नंबर एक्टिव रखने का सबसे सस्ता विकल्प है

विज्ञापन

Vodafone Idea Rs 1 Pack Details: टेलीकॉम कंपनियां जहां महंगे अनलिमिटेड प्लान और ओटीटी बंडल्स पर जोर दे रही हैं, वहीं Vodafone Idea (Vi) ने ग्राहकों के लिए एक ऐसा विकल्प बचाकर रखा है जो जेब पर बिल्कुल हल्का है. कंपनी का ₹1 रिचार्ज पैक उन यूजर्स के लिए किसी राहत से कम नहीं जो सिर्फ बेसिक कॉलिंग या ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं.

क्या मिलता है ₹1 पैक में

इस पैक में 75 पैसे का टॉकटाइम और एक लोकल ऑन-नेट नाइट कॉलिंग मिनट शामिल है. इसकी वैधता सिर्फ एक दिन की होती है. इसमें न तो डेटा मिलता है और न ही एसएमएस की सुविधा. यानी इसे केवल मिनिमल आउटगोइंग कॉल सपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

किनके लिए है फायदेमंद

यह पैक उन लोगों के लिए खास है जो बहुत कम कॉल करते हैं या सिर्फ इनकमिंग कॉल और ओटीपी के लिए नंबर चालू रखना चाहते हैं. सेकेंडरी सिम रखने वाले ग्राहक, बुजुर्ग यूजर्स या बेसिक फोन इस्तेमाल करने वाले लोग इसे आसानी से अपना सकते हैं. इमरजेंसी में एक मिनट की नाइट कॉलिंग भी काम आ सकती है.

क्यों जारी रखा Vi ने

बाजार में जहां कंपनियां हाई-वैल्यू सब्सक्रिप्शन पर ध्यान दे रही हैं, वहीं Vi ने इस पैक को जारी रखा है ताकि लो-इनकम और लो-यूजेज ग्राहकों को नेटवर्क से बाहर जाने से रोका जा सके. यह रणनीतिक कदम कंपनी को उन यूजर्स तक बनाये रखता है जो सिर्फ सबसे सस्ता विकल्प चाहते हैं.

अभी भी उपलब्ध

कंपनी ने इसे बंद करने का कोई संकेत नहीं दिया है. यह कई टेलीकॉम सर्किल्स में अब भी मौजूद है और उन लोगों के लिए सबसे किफायती विकल्प है जो सिर्फ नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं. ध्यान रहे, पैक में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

Vi का 180 दिनों वाला जबरदस्त प्लान, डेली डेटा के साथ मिल रहा 30GB EXTRA

Vi का 56 दिनों वाला जबरदस्त प्लान, हर दिन मिल रहा 12 घंटे अनलिमिटेड डेटा और फ्री Amazon Prime का मजा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola