Vi का 180 दिनों वाला जबरदस्त प्लान, डेली डेटा के साथ मिल रहा 30GB EXTRA

Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Dec 2025 8:56 AM

विज्ञापन

वीआई 180 दिनों वाला प्लान

Vi 180 Days Validity Plan: देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone-idea (Vi) के पास अपने यूजर्स को 1749 रुपये में 180 दिनों वाला प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा के साथ-साथ कंपनी यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा दे रही है.

विज्ञापन

Vi 180 Days Validity Plan: अगर आप Vodafone-idea (Vi) यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी भी मिले और डेटा भी भर-भर कर मिले, तो फिर आपकी तलाश पूरी हुई. क्योंकि, आज हम आपको Vi के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी और डेली डेटा के अलावा एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा मिलेगा. जी हां, Vi के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें न सिर्फ 180 दिनों की वैलिडिटी और डेली 1.5GB डेटा का फायदा मिल रहा है, बल्कि इस प्लान में कंपनी यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा दे रही है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

कौन-सा है Vi का 180 दिनों वाला प्लान?

Vi के पोर्टफोलियो में यूं तो कई प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें 28 दिनों से लेकर 84 दिन, 180 दिन और पूरे 365 दिनों वाले प्लान्स शामिल हैं. हालांकि, इनमें कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं, जिनपर कई यूजर्स की तो नजर भी नहीं पड़ती. इन प्लान्स में से हम बात कर रहे हैं Vi के 1749 रुपये वाले प्लान की. 1749 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 180 दिन यानी 6 महीने की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ ही यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी मिल रहा है.

Vi का 180 दिनों वाला प्लान

प्लान में कितना मिल रहा डेटा?

Vi के 1749 रुपये वाले प्लान में 180 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन फ्री 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा का फायदा यूजर्स को मिल रहा है. इतना ही नहीं, इस प्लान में कंपनी 30GB एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा दे रही है. हालांकि, इस एक्स्ट्रा डेटा का फायदा सिर्फ 45 दिनों तक ही मिलेगा. 45 दिन खत्म होने के बाद डेली सिर्फ 1.5GB डेटा मिलेगा.

क्या-क्या मिल रहे हैं फायदे?

Vi के 1749 रुपये वाले प्लान में और भी कई फायदे मिल रहे हैं. जैसे कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2GB बैकअप डेटा का फायदा, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के. ये सारे फायदे इस प्लान में यूजर्स को मिलेंगे.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

ऐसे यूजर्स जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अच्छा-खासा डेटा भी चाहिए, वे इस प्लान को ले सकते हैं. Vi के 1749 रुपये वाले प्लान में न सिर्फ उन्हें 6 महीने की वैलिडिटी मिलेगी, बल्कि डेटा का भी अच्छा-खासा फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Vi का 56 दिनों वाला जबरदस्त प्लान, हर दिन मिल रहा 12 घंटे अनलिमिटेड डेटा और फ्री Amazon Prime का मजा

यह भी पढ़ें: Vi के 399 रुपये वाले प्लान में मिल रहा भर-भर कर डेटा, साथ में फ्री JioHotstar का मजा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola