6500mAh की बैटरी के साथ Vivo ला रहा सबसे पतला फोन, फीचर्स और कीमत उड़ा देंगे होश
Published by : Shivani Shah Updated At : 29 Jul 2025 11:08 AM
Vivo V60
Vivo V60: Vivo जल्द ही भारत में बड़ी बैटरी वाला सबसे पतला फोन लॉन्च करने वाला है. जिसमें 6500mAh की बैटरी मिलने वाली है. इसके अलावा क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर यूजर्स को मिलेंगे. फिलहाल, कंपनी ने अभी इस मॉडल के लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि मॉडल 12 अगस्त तक लॉन्च हो सकता है.
Vivo V60 India Launch: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही चाइनीज टेक कंपनी Vivo का नया मॉडल एंट्री मारने वाला है. कंपनी अपने V सीरीज में एक नया मॉडल V60 लॉन्च करने वाली है, जो 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ भी सबसे पतला मॉडल होने वाला है. इस नए मॉडल को कंपनी मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. फिलहाल, कंपनी ने अभी V60 सीरीज को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दी है. लेकिन इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और भी बहुत कुछ डिटेल्स लीक हो चुके हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
इस दिन हो सकता है Vivo V60 लॉन्च
Vivo ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि, जल्द ही भारत में Vivo का नया मॉडल V60 लॉन्च होने वाला है. हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख की घोषणा अभी नहीं की है. लेकिन एक लीक के अनुसार कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 12 अगस्त तक भारत में लॉन्च कर सकती है.
Vivo V60 की संभावित कीमत
कंपनी ने V50 को 35 हजार रुपये के बजट सेगमेंट में लॉन्च किया था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कंपनी Vivo V60 को 37 से 40 हजार रुपये तक के बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है.
Vivo V60 के संभावित फीचर्स
एक लीक के अनुसार, Vivo V60 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67-इंच की AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है. मॉडल में ZEISS सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है. जिसमें 50MP+50MP+8MP का कैमरा हो सकता है. फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा प्रोसेसर में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 का चिपसेट मिल सकता है और बैटरी 6500mAh की होगी. मॉडल गोल्ड, मिस्ट ग्रे और मूनलिट ब्लू कलर में लॉन्च हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










