ePaper

Vivo T4 Pro 5G हो गया लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP डुअल कैमरा, हैरान कर देगी कीमत

Updated at : 26 Aug 2025 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Vivo T4 Pro 5G Launched in India

वीवो टी4 प्रो 5जी लॉन्च/ फ्लिपकार्ट

चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने मिड रेंज में नया स्मार्टफोन Vivo T4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. जिसमें कंपनी ने 6500mAh की बैटरी दी है और साथ में 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट. इसके अलावा इसमें स्लिम लुक के साथ धांसू कैमरा भी दिया गया है. जानिए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में.

विज्ञापन

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो फटाफट चार्ज हो जाए और लंबा बैटरी बैकअप दे तो फिर आपके लिए Vivo ने एक तगड़ा स्मार्टफोन Vivo T4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. जिसमें 6500mAh की बैटरी और तो और 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ भी फोन स्लिम लुक में है. साथ ही Snapdragon प्रोसेसर के साथ इसमें कई सारे तगड़े फीचर्स भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स.

Vivo T4 Pro 5G की कीमत | Vivo T4 Pro 5G Price in India

Vivo ने अपना नया मॉडल Vivo T4 Pro 5G को अपने ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. कंपनी ने Vivo T4 Pro 5G को निट्रो ब्‍लू और ब्‍लेज गोल्‍ड कलर्स में लॉन्च किया है. Vivo T4 Pro 5G तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. जिसमें 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 31,999 रुपये है. हालांकि, नए मॉडल पर कंपनी 3000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है. जिससे आप सस्ते में नए मॉडल को खरीद सकते हैं. मॉडल कि सेल 29 अगस्त से शुरू होगी.

Vivo t4 pro offers

Vivo T4 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

डिस्प्ले: Vivo T4 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000nits की पीक ब्राइटनेस और 480Hz का टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ 6.77 inch Full HD+ Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है.

कैमरा: Vivo T4 Pro 5G के बैक पैनल में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा और 2MP का डेप्‍थ कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने अपने नए मॉडल Vivo T4 Pro 5G में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया है, जो Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करेगा.

बैटरी: 90W के फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo T4 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है.

25 हजार से कम में 7000mAh+ बैटरी वाले स्मार्टफोन: Vivo, Oppo, Realme, Redmi, iQOO में आपकी पसंद कौन?

Realme P4 5G आपके बजट में हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कूलिंग सिस्टम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola