Vivo T4 Pro 5G की लॉन्च डेट का हो गया खुलासा, 6500mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत...

Published by : Shivani Shah Updated At : 21 Aug 2025 1:32 PM

विज्ञापन

वीवो टी4 प्रो 5जी लॉन्च/ फ्लिपकार्ट

Vivo ने अपने अपकमिंग मॉडल Vivo T4 Pro 5G के लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है. कंपनी 26 अगस्त को भारत में अपने नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ई- कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस के लिए एक माइक्रो पेज भी लाइव कर दिया गया है. जहां फोन की कुछ जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

अगर आप मिड रेंज बजट में स्मार्टफोन खरीदने के लिए ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो फिर रुक जाइए. क्योंकि, कुछ ही दिनों में चाइनीज टेक कंपनी Vivo अपना नया मॉडल Vivo T4 Pro 5G भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने Vivo T4 Pro 5G की लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर दिया है. इसके साथ ही मॉडल के डिजाइन से लेकर फीचर्स का भी खुलासा कर दिया गया है. Vivo T4 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

Vivo T4 Pro 5G कब होगा लॉन्च?

Vivo अपने नए मॉडल Vivo T4 Pro 5G को भारत में 26 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. इस नए मॉडल की कीमत कि बात करें तो यह नया मॉडल 20 से 30 हजार रुपये हो सकती है. कंपनी इस नए मॉडल को अपने ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करने वाली है. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रो पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां फोन से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर की गई है. लाइव माइक्रो पेज के अनुसार Vivo T4 Pro 5G ब्लू और गोल्डन कलर में लॉन्च हो सकता है.

Vivo T4 Pro 5G फीचर्स

Vivo ने खुलासा किया है कि Vivo T4 Pro 5G के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 3X ज़ूम सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. साथ ही डिवाइस में इमेज और परफॉर्मेंस के लिए AI फीचर्स मिलेंगे. Vivo T4 Pro 5G में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा और इसकी मोटाई 7.53mm होगी. हैंडसेट में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 6,500mAh बैटरी मिल सकती है.

Vivo V60 5G Launch: 6500mAh की तगड़ी बैटरी, 50MP का धांसू सेल्फी कैमरा, कीमत बस इतनी…

गजब! ₹449 में मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V60 5G, ऐसे उठाएं पहली सेल पर ऑफर का फायदा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola