Viral Video: बच्ची ने केक में लगे मोमबत्ती को समझ लिया पूजा का दिया, वीडियो देख लोग बोले- संस्कार उम्र से बड़े हैं

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Little Girl take aarti from candle

Viral Video Little Girl take aarti from candle

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक नन्ही बच्ची केक पर जलती मोमबत्ती को पूजा का दिया समझ लेती है. वह उसके सामने हाथ जोड़कर सिर झुकाती है और फिर पूरी आस्था के साथ आरती लेने लगती है. आप भी देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं तो दिल को छू लेती हैं. ऐसी ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो भारतीय पारिवारिक मूल्यों की सुंदर झलक पेश करता है. वीडियो में एक नन्ही बच्ची केक पर लगी मोमबत्ती को पूजा का दीया समझ लेती है. वह उसके सामने हाथ जोड़कर सिर झुकाती है और पूरी श्रद्धा से आरती लेने लगती है. पास बैठी एक बुजुर्ग महिला पहले तो हैरान हो जाती हैं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए बच्ची को सच में कैंडल से आरती दे देती हैं.

नन्ही बच्ची ने मोमबत्ती को समझा पूजा का दिया

यह प्यारा वीडियो Instagram यूजर theayraadiariess ने शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मासूम बच्ची को केक पर जल रही मोमबत्ती को दीपक समझकर आरती करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सोफे पर बैठी हुए रहती है. जब महिला देखती है कि बच्ची मोमबत्ती के सामने हाथ जोड़ रही है तो पहले हैरान हो जाती है, लेकिन फिर वह भी बच्ची की भावना को समझते हुए मोमबत्ती से उसे आरती दे देती हैं.  लोग इस मासूमियत और भारतीय परंपरा की झलक से बेहद प्रभावित नजर आ रहे हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

 लोगों ने किए कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 57 करोड़ यूजर्स देख चुके हैं. अब तक इस वीडियो को 20 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने स्पष्ट रूप से बच्ची के संस्कारों से प्रभावित होकर प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “शुद्ध मासूमियत और गहराई से भरे संस्कार, जो आजकल दुर्लभ हो चले हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “संस्कार उम्र से बड़े है इनके.” तीसरे ने कमेंट किया “एक ऐसी दुनिया में जहां हर कोई पश्चिमी संस्कृति को अपना रहा है, कोई न कोई अभी भी हमारी संस्कृति सिखा रहा है.”

Viral Video: बच्ची ने जैसे खोला दरवाजा बाहर फन फैलाए बैठा था कोबरा, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: ब्लैक पैंथर और जैगुआर के बीच दिखा जबरदस्त टकराव, अंत में जो हुआ वो सोचा भी ना होगा

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola