Viral Video: बच्चे ने ऑस्ट्रिच बनकर जीता दिल, इंटरनेट बोला- इसको ऑस्कर दो!

Viral Video boy dresses as Ostrich in fancy dress contest
Viral Video: स्कूल में एक बच्चे ने ऑस्ट्रिच की पोशाक पहनकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा इंटरनेट हंसते-हंसते लोटपोट हो गया
Viral Video: एक स्कूल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में केरल के एक बच्चे ने ऑस्ट्रिच की पोशाक पहनकर ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा इंटरनेट हंसते-हंसते लोटपोट हो गया. ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल, अडूर में आयोजित इस प्रतियोगिता का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है.
मंच पर ऑस्ट्रिच की मस्ती
इस वीडियो में बच्चा ऑस्ट्रिच की पोशाक में मंच पर वॉडल करता नजर आता है. बड़ी चोंच, पंखों और लंबे पैरों वाली पोशाक ने हंसी का तड़का लगाया. सबसे मजेदार पल तब आया जब उसने मंच पर अंडा दिया, जिससे दर्शक ठहाके लगाने लगे.
वीडियो यहां देखें
मदद की जरूरत भी पड़ी
वीडियो के अंत में बच्चा पोशाक के कारण ठीक से देख नहीं पा रहा था, तब एक टीचर ने उसकी मदद की. यह दृश्य भी दर्शकों को खूब भाया.
सोशल मीडिया पर रिएक्शंस
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो पर ताबड़तोड़रिएक्शंस आ रहे हैं. ऋषभ कुमार ने लिखा- पक्का पापा का आइडिया है. जॉन मनोज बोले- इसको ऑस्कर दो, और वो भी बड़े साइज वाला.फसना अंसारी ने पूछा- प्लीज बताओ इस बच्चे को पहला इनाम मिला क्या. यह वीडियो 12 अगस्त 2025 को शेयर किया गया. इसे लगभग 3 करोड़ लोगों ने देख लिया है.लाइक्स इसपर 7 लाख से ज्यादा आ गए हैं और कमेंट्स तो हजारों में हैं.
Viral Video: कमोड में घुस बच्चे ने किया फ्लश, फिर जो हुआ देख कर खड़े हो जायेंगे आपके भी रौंगटे
Viral Video: बंदे ने बचायी हिरण के बच्चे की जान, पेश की असली मानवता की मिसाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










