Viral Video: बंदे ने नदी किनारे खिलाए चिम्पांजी को केले, खुशी इतनी की दे डाला ‘जादू की झप्पी’

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Chimpanzee hugs man

Viral Video Chimpanzee hugs man

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों चिम्पांजी और इंसान की दोस्ती का एक दिल छू लेने वाला वीडियो छाया हुआ है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही चिम्पांजी को केला मिला, उसने खुशी में इंसान को गले लगा लिया. यह भावुक लम्हा कैमरे में कैद हो गया और लाखों इंटरनेट यूजर्स के दिल को छू गया.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मनमोहक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में इंसान और जानवर की अद्भुत दोस्ती ने लोगों का दिल जीत लिया है. यह वीडियो सिर्फ मुस्कान ही नहीं लाता, बल्कि भावुक भी कर देता है, क्योंकि इसमें जानवरों की भावनाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

नदी किनारे हुई खास मुलाकात

वीडियो में एक शांत नदी का नजारा है, जिसके उस पार घनी झाड़ियां दिखाई देती हैं. अचानक उन्हीं झाड़ियों से एक चिम्पांजी बाहर आता है और पानी के बीच तक पहुंच जाता है. तभी एक व्यक्ति हाथ में कुछ केले लिए उसकी ओर बढ़ने लगता है. जैसे ही चिम्पांजी को केला मिलता है, वह खुशी से उछल पड़ता है और उस बंदे को दोनों बाहों में भरकर जोर से गले लगा लेता है. प्यार और मासूमियत से भरा यह लम्हा कैमरे में कैद हो जाता है, जिसे देखकर लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

यह दिल छू लेने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर @flix.indian अकाउंट से पोस्ट किया गया है. आपको बता दें की इस वायरल वीडियो को अब तक करीब 4 लाख  लोगों ने लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स चिम्पांजी के इस मासूम जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “खाना नहीं उसको प्यार चाहिए था” दूसरे ने टिप्पणी की, “कौन कहता है कि जानवरों में भावनाएं नहीं होतीं? यह वीडियो देख लीजिए.” वहीं किसी ने कहा, “पूरा मर्द समाज खुश हो गया है.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: आधी रात में टॉयलेट करने उठा शख्स, तभी अचानक जंगल के राजा से मिल गयी नजर, फिर शेर ने…

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर जा रहे थे लोग, तभी रोड के किनारे आ धमका शेर, आगे जो हुआ आपने सोचा भी न होगा

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola