VIRAL: बंदे ने भाई की शादी के लिए मांगी छुट्टी, बॉस ने मना किया, तो छोड़ दी नौकरी, सोशल मीडिया पर छा गया पोस्ट

Viral News – Man Quits Job After Boss Cancel Leave: सोशल मीडिया में कब और क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. ताजा मामले में एक बंदे ने छोटी सी बात पर जॉब से रिजाइन ही कर दिया. मामला दरअसल यह है कि बंदे ने अपने भाई की शादी में शामिल होने के […]
Viral News – Man Quits Job After Boss Cancel Leave: सोशल मीडिया में कब और क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. ताजा मामले में एक बंदे ने छोटी सी बात पर जॉब से रिजाइन ही कर दिया. मामला दरअसल यह है कि बंदे ने अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने बॉस के सामने छुट्टी की अर्जी लगायी थी. बॉस ने जब उसकी दुट्टी कैंसल कर दी, तो कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया.
VIRAL: 2600 के बिल पर बंदे ने दे दी 8 लाख की टिप, लोगों को आ गई जेठालाल की याद
बाली में आयोजित होनी थी शादी
ऑस्ट्रेलिया का यह मामला है. यहां पर नोएल नाम के युवक के भाई की शादी होने वाली थी. यह शादी बाली में आयोजित होनी थी, जिसके लिए युवक ने छुट्टी ली थी. शादी से ठीक पहले युवक को एक मैसेज मिला, जिसमें यह बताया गया था कि उसकी छुट्टी रद्द कर दी गई है. युवक ने इससे नाराज होकर नौकरी छोड़ने का फैसला कर डाला. सोशल मीडिया में अब यह मामला बड़ा वायरल हो रहा है.

क्यों कैंसल हुई छुट्टी?
सोशल मीडिया की जानकारी में यह मामला तब आया, जब माइकल सैज्ज नाम के एक यूजर ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया. माइकल ने इसमें बताया कि एक व्यक्ति किसी मशीन की तरह काम कर रहा है. वह बिना लोगों से बात किये उनकी छुट्टियां कैंसल कर दे रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तगड़ी प्रतिक्रिया दी है. सैंज ने कर्मचारी और बॉस के बीच बातचीत की जानकारी भी शेयर की. सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बॉस का नाम निक बताया गया है, जिसने कर्मचारी को जानकारी दी कि उसकी तय छुट्टी रद्द कर दी गई है. इस एक्शन की वजह एक अन्य स्टाफ मैनेजर का इस्तीफा देना बताया गया.

बुक हो गए सारे टिकट्स, अब क्या…
कर्मचारी को जब अपनी छुट्टी खारिज होने की जानकारी मिली, उसने बॉस से ऐसा न करने की गुजारिश की. उसने कहा कि वह शादी के वेन्यू तक जाने और आने की सभी फ्लाइट्स का किराया दे चुका है और उसके बच्चे भी शादी में पहुंच चुके हैं. उसने कहा कि वह सात महीने पहले ही अपने और अपने परिवार के लिए टिकट्स बुक कर लिया था और ऐसे में अब उसे कैंसल करने का भी ऑप्शन उसके पास नहीं है. इन सब बातों के बावजूद, नोएल के बॉस ने उससे कहा कि वह अपनी तीन हफ्ते की छुट्टियों को कम कर उसे तीन दिन की कर दे. यही नहीं, बॉस ने बाली में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने का मजाक भी उड़ा दिया.
Amitabh Bachchan ने बनाया अपना AI अवतार, दिखाई 55 साल के अपने सिनेमाई सफर की झलक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










