4G हो या 5G, अनलिमिटेड डेटा के लिए Vi का ये प्लान है बेस्ट डील

वीआई रिचार्ज प्लान
अगर आप Vi यूजर हैं और सस्ते में महीने भर अनलिमिटेड डेटा का फायदा चाहते हैं, तो फिर आपके लिए वीआई का 365 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. जानिए इसमें मिलने बेनेफिट्स के बारे में.
देश की तीसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone-idea (Vi) के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं. इन प्लान्स में अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनेफिट्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार रिचार्ज प्लान सेलेक्ट कर सकें. ऐसे में कंपनी के पास कुछ प्लान्स ऐसे हैं, जिसमें कंपनी 5G और 4G दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. इन्हीं में से वीआई का एक किफायती प्लान है 365 रुपये वाला. इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा के साथ कॉलिंग-मैसेजिंग और OTT बेनेफिट्स का फायदा उठा सकते हैं.
वीआई का 365 रुपये वाला प्लान
वीआई के 365 रुपये वाले प्लान में कंपनी पूरे 28 दिन की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान यूजर्स सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान में 4G और 5G दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि बिना किसी डेटा लिमिट की टेंशन लिए आप हर दिन जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग के अलावा इस प्लान में ज्यादा एक्स्ट्रा बेनेफिट्स नहीं मिलेंगे. कंपनी इस प्लान में सिर्फ 28 दिनों के लिए Vi Movies & TV (Mobile & TV एक्सेस) का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है.

किसके लिए है यह प्लान?
वीआई का 365 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सस्ते में अनलिमिटेड डेटा चाहिए. खासकर 4G यूजर्स, जिन्हें सोशल मीडिया स्क्रोलिंग से लेकर ऑनलाइन सीरीज, पढ़ाई या वर्क फ्रॉम होम के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. ऐसे में वीआई का यह प्लान 400 रुपये से कम में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा देगा.
डिस्क्लेमर: Vi के प्लान्स की कीमत हर सर्कल और एरिया के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. साथ ही 5G प्लान्स भी उन एरिया में काम करेंगे, जहां कंपनी का 5G नेटवर्क एक्टिव है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले प्लान्स की जानकारी ऑफिशियल साइट से जरूर ले लें.
यह भी पढ़ें: Vi के 399 रुपये वाले प्लान में मिल रहा भर-भर कर डेटा, साथ में फ्री JioHotstar का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










