कमरे में उमस को पांव पसारने नहीं देगा आपका AC, बस दबा दें रिमोट का ये बटन, मौज में कटेगा मॉनसून

Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Jun 2025 2:32 PM

विज्ञापन

AC Tips to remove humidity

AC Tips: देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. बारिश का मौसम आते ही उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर काफी मददगार होता है. हालांकि, इस मौसम में AC को सही मोड पर चलाना बेहद जरूरी है. इसके लिए रिमोट पर दिए गए Dry Mode का इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन

AC Tips: जून का महीना आधा खत्म होते ही मॉनसून की भी एंट्री हो गई है. कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मॉनसून के दस्तक देते ही हवा में नमी का स्तर बढ़ने लगता है जिससे उमस महसूस होती है. इस तरह के मौसम में पंखे और कूलर से राहत मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में एयर कंडीशनर (AC) ही एक ऐसा विकल्प है जो न सिर्फ ठंडी हवा देता है बल्कि कमरे की नमी को भी कम करता है.

लेकिन क्या आपको पता है कि एसी में कई मोड्स का ऑप्शन मिलता है और हर मोड का अपना काम होता है? खासतौर पर बारिश के मौसम में सही मोड का इस्तेमाल करने से न केवल ठंडक बेहतर मिलती है बल्कि बिजली की खपत भी कम होती है. आइए जानते है कौन-सा वो मोड है जिसे दबाते ही उमस दूर हो जाती है और कमरा भी ठंडा महसूस होने लगता है.

उमस भागने के लिए AC का ये मोड करें इस्तेमाल

AC में मौसम के अनुसार कई मोड्स दिए जाते हैं. हर मोड की अपनी-अपनी विशेषता होती है. गर्मियों में जहां Cooling Mode सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, वहीं नम और उमस भरे मौसम में Dry Mode बेहतर विकल्प साबित होता है. ठंड के दिनों में गरमाहट पाने के लिए हॉट मोड का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें: दिन-रात धकाधक चलाएं AC, फूटी कौड़ी भी नहीं आएगा बिल, बस जान लें यह सीक्रेट फॉर्मूला

उमस के दौरान आप AC के रिमोट पर मौजूद Dry Mode को एक्टिव करें. इस मोड को ऑन करते ही हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी कम हो जाती है और कमरे में हल्की, आरामदायक ठंडक महसूस होती है. इसकी एक खासियत यह भी है कि यह कंप्रेसर पर काम दबाव डालता है जिससे बिजली की भी बचत होती है.

नमी की गंध को भी रखेगा दूर

AC का Dry Mode न केवल उमस वाले मौसम में ठंडक का एहसास देगा बल्कि कमरे में फैली नमी की बदबू को भी कम करता है. यानी इस मोड में एसी चलाने से कई फायदे मिलते हैं. Dry Mode का इस्तेमाल करने से कमरे की हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है. इसके अलावा, यह मोड फर्नीचर और दीवारों पर जमा नमी के कारण होने वाले नुकसान को भी कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: AC नहीं कर रहा कूलिंग? रिमोट से बदल दें बस ये वाली सेटिंग्स, एक झटके में कमरे को बना देगा शिमला

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola