OTP से जुड़े ये नियम आज से बदल रहे हैं; Jio, Airtel, Vi, BSNL यूजर्स ध्यान दें

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Dec 2024 8:19 AM

विज्ञापन

TRAI New OTP Rule: नये नियमों के तहत, सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों और मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को मैसेज के ऑरिजिन और ऑथेंटिसिटी की जांच करनी होगी. बिजनेस को अपने सेंडर आईडी और मैसेज टेम्पलेट्स को रजिस्टर्ड कराना होगा.

विज्ञापन

TRAI New OTP Rule: भारतीय टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने 1 दिसंबर से ने ट्रेसबिलिटी गाइडलाइन्स लागू किये हैं. इसका उद्देश्य स्पैम और धोखाधड़ी वाले मैसेजेस को रोकना और कंज्यूमर्स की सुरक्षा बढ़ाना है. इसके तहत, सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों और मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को मैसेज के ऑरिजिन और ऑथेंटिसिटी की जांच करनी होगी. बिजनेस को अपने सेंडर आईडी और मैसेज टेम्पलेट्स को रजिस्टर्ड कराना होगा.

OTP मैसेजेस में देरी हो सकती है

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इन नियमों की वजह से OTP मैसेजेस में देरी हो सकती है. TRAI ने इसे गलत बताया और कहा कि OTP मैसेजेस में कोई देरी नहीं होगी. हालांकि, नये नियमों के तहत OTP मैसेजेस को वेरिफिकेशन प्रॉसेस से गुजरना होगा, जिससे पीक टाइम्स में कुछ देरी हो सकती है.

स्पैम और धोखाधड़ी को रोकने में मिलेगी मदद

TRAI ने यह भी बताया कि शुरुआत में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे सिस्टम को अपनाया जाएगा, स्थिति सामान्य हो जाएगी. उपभोक्ताओं को सुरक्षा के लिए अपने मोबाइल नंबर को सही तरीके से लिंक करने और ऐप-बेस्ड ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई है. ये नयी गाइडलाइन्स लंबे समय में स्पैम और धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेंगी.

Jio, Airtel, BSNL, Vi यूजर्स को TRAI ने दी बड़ी राहत; 1 दिसंबर से OTP में देरी पर यह कहा

New Rule: क्या 1 दिसंबर से आपके फोन पर नहीं आयेगा OTP? TRAI के नये नियम से किसे होगा फायदा?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola