New Rule: क्या 1 दिसंबर से आपके फोन पर नहीं आयेगा OTP? TRAI के नये नियम से किसे होगा फायदा?

Updated:
विज्ञापन
What Is Jio Premium Rate Service Fraud

What Is Jio Premium Rate Service Fraud

TRAI New Rule: 1 दिसंबर से जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल को OTP और कमर्शियल मैसेज को ट्रैक करने के लिए सख्ती से नियमों का पालन करना होगा.

विज्ञापन

TRAI OTP New Rule 1 December 2024: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अनचाहे कमर्शियल मैसेज और फिशिंग अटैक्स को रोकने के लिए ट्रेसेबिलिटी नियमों को लागू करने का फैसला किया है. टेलीकॉम कंपनियों को पहले 31 अक्टूबर तक इन नियमों को लागू करने का समय दिया गया था, जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया. अब 1 दिसंबर से जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल को OTP और कमर्शियल मैसेज को ट्रैक करने के लिए सख्ती से नियमों का पालन करना होगा. हालांकि, कुछ कंपनियों को इसे लागू करने में समस्या हो रही है, जिससे OTP मैसेज में थोड़ी देरी हो सकती है.

आपको फ्रॉड से बचाने की कोशिश

स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध, खासकर फर्जी OTP के जरिये ठगी के मामलों में तेजी आई है. इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे सभी कमर्शियल मैसेज और OTP को ट्रैक करने के लिए ट्रेसबिलिटी सिस्टम लागू करें. इस सिस्टम के लागू होने से फर्जी OTP और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आयेगी.

OTP आने में हो सकती है देरी

TRAI ने पहले 31 अक्टूबर तक ट्रेसबिलिटी नियम लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल की मांग पर इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया. अब यह नया नियम 1 दिसंबर से लागू होगा. इसकी वजह से शुरुआती कुछ दिनों में OTP आने में देरी हो सकती है, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां इस नये सिस्टम को पूरी तरह से लागू करने में समय ले सकती हैं.

Tech Tips: अपने मोबाइल फोन की सिक्योरिटी ऐसे करें चाक-चौबंद, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

WhatsApp Status Secret Trick: चुपके से देखें किसी का भी स्टेटस, कर लें यह आसान सेटिंग

Jio, Airtel, BSNL, Vi यूजर्स को TRAI ने दी बड़ी राहत; 1 दिसंबर से OTP में देरी पर यह कहा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola