TRAI की सख्ती के बाद Jio – Airtel – Vi ने सस्ते किये कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स, जानिए किसका रीचार्ज फायदेमंद
Jio Vi Airtel Calling SMS Only Plans
TRAI के हस्तक्षेप के बाद, जियो, एयरटेल और वीआई – ने अपने ऑफर्स में बदलाव किये और अधिक फायदेमंद सुविधाओं के साथ बेहतर वॉयस और एसएमएस प्लान्स पेश किये, जो किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं.
TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) ने हाल ही में भारत के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटरों जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) से आग्रह किया था कि वे केवल वॉयस और एसएमएस वाले रीचार्ज प्लान पेश करें. इस पहल का उद्देश्य उन उपभोक्ताओं को किफायती विकल्प देना था, जिन्हें केवल वॉयस और एसएमएस सेवाओं की आवश्यकता होती है, लेकिन डेटा-पैक वाले महंगे प्लान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है. इस सुझाव के बाद, जियो, एयरटेल और Vi ने अपने नये रीचार्ज पैकेज पेश किये. हालांकि, ये प्लान उम्मीद से अधिक महंगे होने के कारण जनता की कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं.
ट्राई ने नये लॉन्च किए गए वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान्स पर मचे विवाद के बाद, कहा था कि वह नियामकीय आवश्यकताओं के तहत इन प्लान्स की लॉन्चिंग के एक हफ्ते के भीतर समीक्षा करेगा. ट्राई के हस्तक्षेप के बाद, तीनों प्रमुख कंपनियों – जियो, एयरटेल और वीआई – ने अपने ऑफर्स में बदलाव किये और अधिक फायदेमंद सुविधाओं के साथ बेहतर वॉयस और एसएमएस प्लान्स पेश किये, जो किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं. आइए विस्तार से जानते हैं अपडेटेड वॉयस और एसएमएस वाले रीचार्ज प्लान पर और जानते हैं कौन सी टेलीकॉम कंपनी सबसे किफायती प्लान्स ऑफर कर रही है.
एयरटेल का नया वॉयस और SMS ओनली प्लान
84 दिनों वाला प्लान
पहले 499 रुपये का मिलने वाला एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान अब सिर्फ 469 रुपये में उपलब्ध है, यानी ग्राहकों को 30 रुपये की बचत होगी. इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे वे पूरे भारत में किसी भी नंबर पर बिना अतिरिक्त चार्ज के कॉल कर सकते हैं. साथ ही, 900 एसएमएस मुफ्त में दिये जाएंगे.
365 दिनों वाला प्लान
एयरटेल का यह वार्षिक अवधि का प्रीपेड प्लान, जिसकी कीमत पहले 1959 रुपये थी, अब 1,849 रुपये में उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को पूरे 110 रुपये की बचत होगी. इस प्लान की वैधता पूरे 365 दिनों तक है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है. इसके अलावा, पूरे साल के लिए कुल 3600 एसएमएस मुफ्त दिये जाएंगे.
जियो का नया वॉयस और SMS ओनली प्लान
84 दिनों वाला प्लान
रिलायंस जियो ने पहले 458 रुपये का प्लान लॉन्च किया था, जो कि अब 448 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है, जिसके दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का मजा ले सकते हैं, चाहे वह लोकल हो या लॉन्ग-डिस्टेंस. इसके अलावा, आपको 1000 फ्री SMS भी मिलते हैं, जिन्हें आप किसी भी नेटवर्क पर भेज सकते हैं.
365 दिनों वाला प्लान
Jio का 365 दिन वाला रीचार्ज प्लान पहले 1958 रुपये में आता था, लेकिन अब इसे हटा कर एक नया प्लान 1748 रुपये में पेश किया गया है. इस नये प्लान में 336 दिनों की वैधता मिलती है, जो एक पूरे साल से करीब है. जैसे पहले के प्लान में था, इसमें भी अनलिमिटेड फ्री कॉल्स मिलती हैं और साथ ही 3600 फ्री SMS मिलते हैं, जिन्हें आप लोकल और लॉन्ग-डिस्टेंस, दोनों तरह के मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
वोडाफोन-आइडिया (Vi) का नया वॉयस और SMS ओनली प्लान
84 दिनों वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया ने 470 रुपये में एक किफायती प्लान पेश किया है, जो 84 दिनों की वैधता के साथ आता है, लेकिन इसमें कोई डेटा नहीं है. यूजर्स को भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, साथ ही फ्री राष्ट्रीय रोमिंग का भी लाभ मिलेगा. इस प्लान में 900 मुफ्त SMS भी दिये जा रहे हैं, जो एयरटेल के प्लान्स से मेल खाते हैं.
365 दिनों वाला प्लान
84 दिन के प्लान के साथ-साथ वोडाफोन आइडिया ने 1,849 रुपये में एक 365 दिन का वॉयस-ओनली प्लान भी लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को 3,600 मुफ्त SMS मिलते हैं, इसके साथ ही भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ और फ्री राष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा भी है.
सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट
BSNL के नये और सस्ते रीचार्ज प्लान, जानिए कितने खर्च में मिलेगी कितनी वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









