घर बैठे बड़ी स्क्रीन पर देखें IPL 2026, 10 मिनट में घर पहुंचेंगे ये ब्रांडेड प्रोजेक्टर

स्मार्ट प्रोजेक्टर (Photo: Lumio)
Projectors Under 20000: कॉम्पैक्ट और स्मार्ट प्रोजेक्टर अब मिनटों में डिलीवर हो रहे हैं। बड़ी स्क्रीन, बेहतर व्यूइंग और OTT सपोर्ट के साथ ये आपके मूवीज और मैच देखने के एक्सपीरियंस को और खास बना देते हैं. यहां हमने कुछ ब्रांडेड प्रोजेक्टर की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप जरूर ट्राई कर सकते हैं.
Projectors Under 20000: IPL 2026 का सीजन शुरू कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. और सच बताएं तो क्रिकेट का मजा सबके साथ बैठकर देखने में ही आता है. घर पर प्रोजेक्टर होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको स्क्रीन बड़ी मिलती है. ये डिवाइस इतने कॉम्पैक्ट होते हैं कि आप कहीं भी उन्हें आसानी से ले जा सकते हैं.
एक और अच्छी बात ये है कि प्रोजेक्टर में डायरेक्ट लाइट नहीं, बल्कि रिफ्लेक्टेड लाइट होती है. इससे लंबे समय तक देखने पर आंखों पर कम असर पड़ता है. और अब तो क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स भी इलेक्ट्रॉनिक्स में आ चुके हैं. मतलब ये कि कुछ प्रोजेक्टर आपको मिनटों में डिलीवर हो सकते हैं. आइए फिर उन प्रोजेक्टर पर नजर डालते हैं जिन्हें आपको मिनटों में अपने घर मंगा सकते हैं.
Lumio Arc 5
कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया है कि इसके Arc प्रोजेक्टर अब Swiggy Instamart पर दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई और हैदराबाद में भी मिलेंगे. इसकी कीमत ₹18,499 है. परफॉर्मेंस की बात करें तो ये 100-इंच तक की बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, वो भी Native 1080P रिजॉल्यूशन के साथ. इसमें आपको 200 ANSI ल्यूमेंस की ब्राइटनेस मिलती है. सेटअप भी बेहद आसान है, क्योंकि इसमें ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1, Wi-Fi, HDMI, 3.5mm jack और USB जैसे सभी जरूरी ऑप्शन मिल जाते हैं. साथ ही, इसमें certified Google TV दिया गया है, जिससे आप Netflix और Prime Video जैसी ऐप्स को बिना किसी जुगाड़ के सीधे Full HD में चला सकते हैं.
Portronics Beem 470
इसकी कीमत ₹6,999 रखी गई है और आप इसे Zepto से मंगवा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें 4,500 lumens तक की ब्राइटनेस मिलती है. इसमें Native 1080p रिजॉल्यूशन दिया गया है. खास बात ये है कि इसमें 180-degree rotation का ऑप्शन भी है, यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं. साथ ही, इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और स्क्रीन मिररिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. एंटरटेनमेंट के लिए इसमें Netflix, Prime Video और JioHotstar का सपोर्ट भी दिया गया है.
Wzatco Yuva Go
इसकी कीमत ₹5,899 है. इसे आप Zepto से मंगवा सकते हैं. यह प्रोजेक्टर 720p रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है, लेकिन खास बात ये है कि इसमें 4K तक की अपस्केलिंग भी मिलती है. इसका रोटेटेबल डिजाइन इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 13 पर चलता है, जिससे आपको Netflix और Prime Video जैसे ऐप्स का सीधा एक्सेस मिल जाता है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.0 दिया गया है. साथ ही, इसमें auto 4D keystone correction, screen mirroring और ARC support जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹500 से कम में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स- सस्ता नहीं, स्मार्ट डील!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




