Time Capsule: सालों से बंद था शॉपिंग मॉल, तोड़फोड़ में जमीन से बाहर आया टाइम कैप्सूल, लिखा मिला खास मैसेज

Updated:
विज्ञापन
Time Capsule: सालों से बंद था शॉपिंग मॉल, तोड़फोड़ में जमीन से बाहर आया टाइम कैप्सूल, लिखा मिला खास मैसेज

Time Capsule: टाइम कैप्सूल एक ऐसा बॉक्स या कंटेनर है, जिसकी मदद से वर्तमान दुनिया से जुड़ी जानकारियां भविष्य या दूसरी दुनिया में भेजी जा सकती हैं.

विज्ञापन

Time Capsule: अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्थित फॉरेस्ट एकर्स इलाके में रिचलैंड शॉपिंग मॉल सालों से बंद पड़ा था. उसे तोड़कर नयी बिल्डिंग बनाने की तैयारी की जा रही है. इस पुराने मॉल को ध्वस्त करने के समय मजदूरों के हाथ एक टाइम कैप्सूल लगा है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

फिर से दफनाया जाएगा

फॉरेस्ट एकर्स सिटी काउंसिलमैन, स्टीफन ओलिवर ने इसे लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रोचक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में कैप्शन में स्टीफन ने लिखा है कि रिचलैंड मॉल से एक छोटा खजाना मिला है. यह टाइम कैप्सूल सुरक्षित है और मॉल के पीछे नये फॉरेस्ट एकर्स पार्क में इसे दफनाया जाएगा.

Bizarre News: अब गर्लफ्रेंड को ले जाएं अंतरिक्ष में डिनर डेट पर, जानिए कितने पैसे होंगे खर्च

इंटरनेट पर छेड़ दी दिलचस्प चर्चा

फॉरेस्ट सिटी एकर्स काउंसिलमैन ने जो पोस्ट शेयर की है, उसके अनुसार, यह  अजीबोगरीब चीज रिचलैंड मॉल एंड सेंटर का एक टाइम कैप्सूल है. इसे 20 जनवरी 2000 ईस्वी को रखा गया था और इसे 20 जनवरी 2033 ईस्वी को खोला जाएगा. आपको बता दें कि रिचलैंड मॉल आम जनता के लिए बंद हो चुका है और इसमें तोड़फोड़ का काम चल रहा है. इस कार्यवाही में टाइम कैप्सूल के रूप में दिलचस्प और रहस्मय बॉक्स मिला है, जिसने इंटरनेट पर एक दिलचस्प चर्चा छेड़ दी है.

टाइम कैप्सूल क्या होता है?

टाइम कैप्सूल या काल पात्र एक ऐसे बॉक्स या कंटेनर को कहते हैं, जिसकी मदद से वर्तमान दुनिया से जुड़ी जानकारियों को भविष्य या दूसरी दुनिया में भेजा जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई साल 2024 के समय से जुड़ी जानकारी को साल 3024 में लोगों तक पहुंचाना चाहे, तो वह इस चीज का इस्तेमाल कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले वर्तमान दुनिया से जुड़ी जानकारी को किसी ऐसे स्वरूप और बॉक्स में संग्रह कर रखना होगा, जो हजार साल के बाद भी सुरक्षित रहे. इसके बाद उसे किसी ऐसी जगह दफनाना होगा, जहां साल 3024 में लोग खुदाई करें और उन्हें खुदाई के दौरान यह टाइम कैप्सूल मिल सके.

Bizarre: डिजिटल इंडिया में भिखारी ने गले में लटकाया QR कोड, अब छुट्टे का बहाना नहीं कर पाएंगे आप

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola