Snapchat यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब इस फीचर के लिए देने पड़ेंगे पैसे, लोगों ने कंपनी को कहा 'लालची'

Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Oct 2025 7:31 AM

विज्ञापन

अब इस फीचर के लिए Snapchat वसूलेगा पैसे

Snapchat अब उन यूजर्स से पैसे लेने की तैयारी में है, जो अपनी पुरानी फोटो और वीडियो ऐप पर सेव करके रखना चाहते हैं. कंपनी के इस प्लान को लेकर दुनियाभर में कुछ यूजर्स नाराज दिखे. कई लोगों का कहना है कि ये कदम बिल्कुल गलत और लालच भरा है.

विज्ञापन

अगर आप भी Snapchat यूज करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, अगर आप भी पर अपनी पुरानी फोटोज और वीडियोज Memories में सेव करके रखते हैं, तो जरा ध्यान देने  जरूरत है. अब तक ऐप आपको अनलिमिटेड फ्री स्टोरेज देता था, लेकिन कंपनी ने इसमें बड़ा बदलाव कर दिया है. अब यूजर्स को सिर्फ 5GB तक का स्टोरेज फ्री मिलेगा. अगर आपको इससे ज्यादा फोटो-वीडियो सेव करने हैं, तो इसके लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

क्या है Snapchat का नया नियम?

Snapchat ने अपने ‘मेमोरीज’ फीचर के लिए नया नियम लेकर आया है. अब तक ये पूरी तरह फ्री था, लेकिन अब आगे से ऐसा नहीं होगा. नए निमय के तहत हर यूजर को 5GB तक का मेमोरीज स्टोरेज पहले की तरह मुफ्त मिलेगा. अगर आपकी सेव की गई फोटोज और वीडियोज 5GB से ऊपर चली जाती हैं, तो पुराना कंटेंट बचाए रखने के लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे.

कितने पैसे देने होंगे?

Snap ने अभी तक हर देश के लिए कीमत साफ नहीं की है. लेकिन TechCrunch से बातचीत में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका में शुरुआती 100GB स्टोरेज प्लान का दाम $1.99 यानी करीब 170 रुपये महीने होगा. वहीं, 250GB स्टोरेज सीधे $3.99 वाले Snapchat+ सब्सक्रिप्शन में मिलेगा. उम्मीद लगायी जा रही है कि भारत में भी रेट्स लगभग इसी रेंज में हो सकते हैं.

यूजर्स का फूटा गुस्सा 

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दिया. कई यूजर्स इसे लालच और नाइंसाफी बता रहे हैं, क्योंकि वो सालों से इस फ्री स्टोरेज पर भरोसा कर रहे थे. वहीं, Snap का कहना है कि फ्री से पेड मॉडल पर जाना आसान नहीं होता, लेकिन इस कदम से वो ‘मेमोरीज’ फीचर को और बेहतर बनाने में पैसा लगा पाएंगे.

यह भी पढ़ें: FaceBook और Instagram रील्स में आया AI वॉइस ट्रांसलेशन और लिप-सिंक फीचर, जानिए काम कैसे करता है

यह भी पढ़ें: Instagram पर किसी ने आपके नाम और फोटो से बना दी है फेक अकाउंट? जानिए इससे निपटने का कानूनी तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola