स्मार्टफोन की स्टोरेज जल्दी क्यों भर जाती है? आपकी ये आदतें हैं वजह

फोन की स्टोरेज फुल होने से पहले सुधार लें ये आदतें
एंड्रॉयड फोन में पर्याप्त स्टोरेज होने के बावजूद यह जल्दी भर जाता है. वजह है यूजर्स की आदतें- पुराने स्क्रीनशॉट और डुप्लीकेट फोटो न हटाना, WhatsApp-टेलीग्राम की मीडिया फाइलें जमा करना, अनयूज्ड ऐप्स इंस्टॉल छोड़ देना और ऑफलाइन डाउनलोड्स को न मिटाना. इन्हें सुधारकर स्टोरेज की समस्या से बचा जा सकता है.
आजकल ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर्याप्त स्टोरेज के साथ आते हैं. इसके बावजूद कुछ महीनों में ही यूजर्स को ‘स्टोरेज फुल’ का मैसेज मिलना शुरू हो जाता है. नतीजा यह होता है कि फोन की स्पीड धीमी पड़ जाती है और कई बार नये फोन खरीदने तक की नौबत आ जाती है. असल वजह हमारी ही कुछ आदतें हैं, जिन्हें अगर समय रहते सुधार लिया जाए तो स्टोरेज की समस्या से बचा जा सकता है.
स्क्रीनशॉट और डुप्लीकेट फोटो
गैलरी में अक्सर पुराने स्क्रीनशॉट और डुप्लीकेट फोटो पड़े रहते हैं. ये कभी काम के थे, लेकिन अब सिर्फ जगह घेरते हैं. इन्हें डिलीट न करने से स्टोरेज पर अनावश्यक दबाव पड़ताहै.
मैसेजिंग ऐप्स की मीडिया फाइलें
WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स रोजाना दर्जनों फोटो और वीडियो डाउनलोड कर लेते हैं. “गुड मॉर्निंग” मैसेज से लेकर फॉरवर्डेड वीडियो तक, ये फाइलें कुछ ही दिनों में कई GB जगह घेर लेती हैं. इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी है.
अनयूज्ड ऐप्स
कई बार हम किसी खास काम के लिए ऐप डाउनलोड करते हैं और बाद में उसे भूल जाते हैं. ऐसे ऐप्स फोन में पड़े रहते हैं और स्टोरेज खा जाते हैं. इन्हें अनइंस्टॉल करना सबसे आसान उपाय है.
ऑफलाइन डाउनलोड्स
Spotify, YouTube या अन्य ऐप्स से किये गए ऑफलाइन डाउनलोड गैलरी में दिखाई नहीं देते, लेकिन स्टोरेज पर भारी असर डालते हैं. इन्हें हटाने से तुरंत काफी जगह खाली हो सकती है.
यह भी पढ़ें: आपके बारे में दोस्तों से भी ज्यादा जानता है आपका फोन, नोट करें जरूरी प्राइवेसी टिप्स
यह भी पढ़ें: फोन चार्ज करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










