फोन की बैटरी जल्दी हो रही खत्म? आपकी ये आदतें हो सकती हैं वजह

Updated:
विज्ञापन
Smartphone Battery Tips

स्मार्टफोन बैटरी टिप्स / एआई इमेज

Smartphone Battery Tips: फोन को बार-बार 100% चार्ज करना, रातभर फोन चार्जिंग पर छोड़ना और लोकल चार्जर इस्तेमाल करना बैटरी की लाइफ कम कर सकता है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर बैटरी को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है.

विज्ञापन

Smartphone Battery Tips: अगर आपका स्मार्टफोन भी कुछ महीनों में जल्दी डिस्चार्ज होने लगा है, तो इसकी वजह सिर्फ बैटरी नहीं बल्कि आपकी कुछ रोजमर्रा की आदतें भी हो सकती हैं. फोन चार्ज करने से लेकर इस्तेमाल करने तक की छोटी-छोटी गलतियां बैटरी की लाइफ तेजी से कम कर देती हैं. ऐसे में कुछ आसान बातों का ध्यान में रखकर बैटरी को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है.

हर बार फोन को 100% चार्ज करना

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Lithium-Ion बैटरी का इस्तेमाल होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैटरी को बार-बार 100% तक चार्ज करना या पूरी तरह 0% तक डिस्चार्ज होने देना सही तरीका नहीं माना जाता. ऐसा करने से बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और उसकी कैपेसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है. बैटरी की अच्छी हेल्थ बनाए रखने के लिए फोन को 20% से 80% के बीच चार्ज रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

रातभर फोन चार्ज पर लगाकर छोड़ देना

कई लोग सोने से पहले फोन चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं और सुबह तक फोन चार्ज होता रहता है. हालांकि नए स्मार्टफोन्स में ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन होता है, लेकिन लंबे समय तक लगातार चार्जिंग बैटरी की लाइफ पर असर डाल सकती है. ऐसे में बार-बार ऐसा करने से बैटरी की चार्ज होल्ड करने की कैपेसिटी कमजोर होने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि फोन फुल चार्ज होते ही चार्जर हटा दें.

फोन के ज्यादा गर्म होने को नजरअंदाज करना

बैटरी के लिए सबसे बड़ा खतरा हीट यानी ज्यादा गर्मी को माना जाता है. लगातार गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या धूप में फोन इस्तेमाल करने से डिवाइस का टेंपरेचर तेजी से बढ़ जाता है. अगर फोन बार-बार ओवरहीट होता है, तो बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल्स पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में बैटरी जल्दी खराब होती है और उसकी लाइफ भी कम हो जाती है. इसलिए फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाना जरूरी है.

लोकल या नकली चार्जर का इस्तेमाल

सस्ते या लोकल चार्जर और केबल इस्तेमाल करना भी बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे चार्जर सही वोल्टेज और करंट कंट्रोल नहीं कर पाते, जिससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. लंबे समय तक गलत चार्जिंग से बैटरी फूलने लगती है या उसकी कैपेसिटी तेजी से घट सकती है. इसलिए हमेशा कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

बैटरी को लंबे समय तक अच्छा कैसे रखें?

  • फोन को 20% से नीचे डिस्चार्ज न होने दें.
  • जरूरत न हो तो फास्ट चार्जिंग कम इस्तेमाल करें.
  • फोन को धूप और ज्यादा गर्म जगहों से दूर रखें.
  • ओरिजिनल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें.
  • चार्जिंग के दौरान भारी गेमिंग या वीडियो एडिटिंग से बचें.

यह भी पढ़ें: बिना किसी स्क्रैच के लैपटॉप स्क्रीन को नया जैसा चमकाएं, जानें सबसे सेफ तरीका

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola