S25 Edge के बाद अब Samsung का नया फोल्डेबल फोन मचाएगा भूचाल, दमदार फीचर्स के साथ लॉन्चिंग जल्द
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Jun 2025 2:11 PM
samsung
Samsung जल्द ही अपने फोल्डेबल सीरीज में एक नया मॉडल लॉन्च कर सकता है. इस नए मॉडल को कंपनी Slim डिजाइन में लॉन्च कर सकती है. इसमें यूजर्स को दमदार AI फीचर्स मिलेगा. अपने नए मॉडल को लेकर कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है.
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने हाल ही में अपने नए Galaxy S25 Edge मॉडल को लॉन्च कर मार्केट में तहलका मचा दिया था. दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ कंपनी ने Slim डिजाइन में S25 Edge को लॉन्च किया था. जिसकी डिमांड काफी हो रही है. ऐसे में एक बार फिर कंपनी मार्केट में तहलका मचाने के लिए तैयार हो गई है. इस बार कंपनी सबसे पतला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जिसका पहला टीजर भी Samsung ने जारी कर दिया है. इस टीजर में Samsung ने अल्ट्रा एक्सपीरियंस को टीज किया है. जिसे देख कर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि Samsung के नए अपकमिंग फोल्डिंग फोन में कई खास फीचर्स मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s कल होगा लॉन्च: जानिए फीचर्स, कीमत और किससे होगा मुकाबला
Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra की दिखी झलक
Samsung ने ‘द नेक्स्ट चैप्टर ऑफ अल्ट्रा’ लिख कर अपने नए अपकमिंग फोल्डेबल फोन को टीज किया है. हालांकि, इस पोस्ट में कंपनी ने अपने नए मॉडल का नाम नहीं बताया है. लेकिन टीजर में दिख रहे एनीमेशन से यह साफ है कि कंपनी Galaxy Z Fold 7 Ultra करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, samsung के इस नए मॉडल में यूजर्स को AI फीचर्स मिल सकता है.
Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra में क्या हो सकता है खास
Galaxy Z Fold 7 Ultra को कंपनी पतले डिजाइन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. पिछले फोल्डेबल फोन Fold 6 के मुकाबले Fold 7 1 मिमी पतला हो सकता है. साथ ही पिछले मॉडल की तुलना में ये नया मॉडल एक बड़ा अपग्रेड हो सकता है. जो यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देगा. हालांकि, साइज और डिजाइन में में बढ़ोत्तरी के अलावा बैटरी यूजर्स को निराश कर सकती है. Fold 7 Ultra में 4400mAh की बैटरी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge रिव्यू: प्रीमियम फोन की परफॉरमेंस तो जबरदस्त लेकिन बैटरी कितनी पावरफुल? जानिए यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










