12000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, कीमत जान गदगद हो जाएगा दिल

Updated:
विज्ञापन
12000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, कीमत जान गदगद हो जाएगा दिल

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra फिलहाल 12,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक के साथ उपलब्ध है. ग्राहक इसे आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प पर भी खरीद सकते हैं. यह शानदार ऑफर 30 अप्रैल तक वैध रहेगा.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: सैमसंग ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया है, और यह डिवाइस बेहद कम समय में ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है. पावरफुल AI अपग्रेड्स और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर जैसी बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ Galaxy S25 Ultra मल्टीटास्किंग और गेमिंग के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन चुका है.

अब लॉन्च के लगभग तीन महीने बाद सैमसंग ने इस स्मार्टफोन पर एक बड़ा ऑफर पेश किया है, जिससे ग्राहक इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं. अगर आप भी लंबे समय से इस फ्लैगशिप फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. आइए जानते है क्या है धमाकेदार ऑफर. 

Samsung Galaxy S25 Ultra पर धांसू डिस्काउंट 

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra के लिए एक शानदार ऑफर की घोषणा की है. यदि ग्राहक Titanium Silverblue कलर वेरिएंट को सैमसंग के ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीदते हैं, तो उन्हें ₹12,000 तक का कैशबैक मिलेगा या फिर वे चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए ₹3,278 की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं.

यह भी पढ़े: लॉन्च डेट कन्फर्म! इस दिन होगी Motorola के 2 धांसू फोन्स की एंट्री, मिलेगी पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा

इस खास ऑफर के तहत, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इस फोन की प्रभावी कीमत ₹1,29,999 से घटकर केवल ₹1,17,999 हो जाएगी.

कंपनी ने जानकारी दी है कि यह ऑफर 30 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा. यानी ग्राहकों के पास इस एक्सक्लूसिव ऑफर का लाभ उठाने के लिए लगभग 15 दिन का समय है.

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स 

सैमसंग ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में नया Galaxy S25 Ultra पेश किया है, जो 6.8 इंच के Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. मल्टीटास्किंग को और आसान बनाने के लिए इसमें इनबिल्ट S-Pen दिया गया है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है.

Samsung Galaxy S25 Ultra में कई एआई-आधारित फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं. इसमें ‘Now Brief’ से अपने दिनभर की गतिविधियों का पर्सनलाइज्ड सारांश मिल सकता है, वहीं ‘Now Bar’ के जरिए लॉक स्क्रीन पर ही चल रही गतिविधियों को एक्सेस किया जा सकता है. इसके अलावा Writing Assist, Drawing Assist, Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.

कैमरा अपग्रेड इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. अब इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, जो पहले 12 मेगापिक्सल था. इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम की सुविधा देता है. इसके साथ एक सेकेंडरी 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी मौजूद है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. हालांकि 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा पहले जैसा ही है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इससे सेल्फी और वीडियो कॉल की क्वालिटी अब पहले से बेहतर होगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola