लॉन्च प्राइस से सीधे ₹11000 सस्ता हुआ Samsung Galaxy A35, देखें कहां मिल रहा यह ऑफर

Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Mar 2026 12:29 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy A35 (Photo: Samsung)

Samsung Galaxy A35 फिलहाल फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. 8GB + 128GB वेरिएंट ₹19,000 में उपलब्ध है. फोन में ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती है.

विज्ञापन

अगर आप ₹20,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो कन्फ्यूजन होना बिल्कुल लाजमी है. वजह यह है कि इस प्राइस रेंज में कई ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन अगर आपका झुकाव Samsung की तरफ है, तो आपके लिए एक अच्छी डील सामने आई है. Samsung Galaxy A35 पर Flipkart पर शानदार ऑफर मिल रहा है, जहां बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत ₹19,000 से भी कम हो जाती है. आइए इस डील के बारे में आपको बताते हैं.

Flipkart पर सस्ता हुआ Samsung Galaxy A35 

फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत फिलहाल ₹19,999 है. बता दें कि लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹30,999 थी. अगर आप Flipkart के Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. ऐसे में इसकी कीमत सिर्फ ₹18,999 रह जाती है.

डील को और भी दिलचस्प बनाता है इसका एक्सचेंज ऑफर. अगर आप अपना पुराना फोन बदलते हैं, तो आपको ₹18,850 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. हालांकि, ये वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर डिपेंड करेगा. अगर आप एक साथ पूरा पैसा देना नहीं चाहते, तो EMI का ऑप्शन भी मौजूद है. आप इसे करीब ₹3,334 प्रति महीने की किस्त पर खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy A35 Price Details
Samsung galaxy a35 price details

Samsung Galaxy A35 के फीचर्स

इस फोन में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है. साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक जाती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Adreno 710 GPU, 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल जाता है. यानी रोजमर्रा के काम हों या हल्की-फुल्की गेमिंग, ये फोन अच्छे से संभाल लेगा. सॉफ्टवेयर के मामले में भी ये फोन काफी आगे है. ये Android 15 पर चलता है और कंपनी 6 साल तक अपडेट्स देने का वादा कर रही है. इसमें एंड्रॉयड अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स दोनों शामिल हैं.

बैटरी भी इसकी मजबूत है. कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: 90 हजार वाला आईफोन अब 71 हजार में, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट भी देख लें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola