Saiyaara से बचकर यारा…, दिल दें, OTP नहीं, सोशल मीडिया पर UP पुलिस का पोस्ट हो रहा VIRAL

Published by : Shivani Shah Updated At : 23 Jul 2025 1:36 PM

विज्ञापन

Saiyaara Viral Post/ UP Police Post

Viral Post: रिलीज होते ही Saiyaara फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बना ली. 4 दिन बाद भी थिएटर्स भरे हुए हैं. फिल्म अभी भी बंपर कमाई कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी हर जगह सैयारा से जुड़े पोस्ट देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में अब UP पुलिस भी इस ट्रेंड में शामिल हो गई है. लोगों को फिल्म के जरिए पुलिस स्कैम के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रही है. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

Viral Post: मोहित सूरी की Saiyaara फिल्म काफी चर्चे में हैं. इस फिल्म ने चार दिनों में ही बंपर कमाई कर ली है. इस फिल्म को एक तरफ जहां फैंस का प्यार मिल रहा है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल भी किया जा रहा है. लेकिन इन सबको पीछे छोड़ते हुए UP पुलिस सबसे आगे निकल गई है. इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पोस्ट के जरिए पुलिस लोगों को साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है. या यूं कहें कि पुलिस भी लोगों को समझाने के लिए ट्रेंड का सहारा ले रही है. पुलिस ने सैयारा फिल्म के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है. ऐसे में पुलिस के इस अंदाज से लोग जागरूक हो या न हो लेकिन इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया है. लोग जमकर पुलिस के इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है पोस्ट में.

क्या है पोस्ट में?

लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. लेकिन ये पोस्ट एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है. इस पोस्ट में लिखा हुआ है कि, ‘सैयारा’ से ‘स्कैम ना हो जाये यारा’ “सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं. लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब I love you के बाद OTP भेजो प्लीज आएगा और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा. दिल दें, OTP नहीं.” इसके अलावा पुलिस ने इस पोस्ट में #SaiyaaraSeSavdhaan, #CyberSafeRaho,#ThinkBeforeYouClick, #Saiyaara और #SaiyaaraMovie जैसे हैशटैग भी जोड़े हैं.

हेल्पलाइन नंबर भी किया शेयर

दरअसल, साइबर क्राइम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं. ऐसे में इन दिनों OTP के जरिए लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है. जिसके झांसे में फंसकर लोग लाखों रुपये गंवा रहे हैं. इसलिए यूपी पुलिस ने इस नए अंदाज में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में बताया गया है कि साइबर ठग आपको 6 डिजिट का एक OTP भेजेंगे. फिर आपसे बहाने से उस OTP को बताने को कहेंगे. जिसे अगर आप बता देते हैं तो आपका बैंक अकाउंट चुटकी में खाली हो जाएगा. इसके साथ ही पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने को कहा है. जिससे अगर कोई भी ठगी का शिकार होता है तो उस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. जिससे तुंरत कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके.

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

पुलिस के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स पुलिस के इस पोस्ट पर मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर पुलिस ग्राउंड पर उतर कर ठगी के खिलाफ काम करे तो उन्हें लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. किसी ने कमेंट किया कि इसका हल तो पुलिस ही निकालेगी न. वहीं, कई यूजर्स OTP और बैंक बैलेंस को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं कि, हमारे पास है ही नहीं तो ठग क्या ही कर लेगा. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो पुलिस के इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं.

Saiyaara फिल्म की इमोशनल सुनामी, IV ड्रिप के साथ फिल्म देखने वाला वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: नन्हे हाथी की हुई कुर्सी से जंग! नहीं बैठ पाया तो कर दिया बच्चों की तरह तमाशा, वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा

Viral Video: डोगेश भाई के सामने नहीं चलेगी रील बाजी, बंदे का छपरीपना देख दौड़ पड़े काटने, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola