Viral Video: डोगेश भाई के सामने नहीं चलेगी रील बाजी, बंदे का छपरीपना देख दौड़ पड़े काटने, वायरल हुआ वीडियो

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Jul 2025 2:57 PM

विज्ञापन

Viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कई तरह के स्टंट कर रहे हैं. जिनमें से कुछ तो अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा देते हैं तो कुछ के स्टंट वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदे का छपरीपना वाला स्टंट देख दो कुत्ते उसके पीछे उसे काटने के लिए दौड़ पड़े. देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट की कमी नहीं है. हर कोई कुछ न कुछ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है. इनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद हम लोट-पोट कर हंसने को मजबूर हो जाते हैं. कुछ वीडियो तो देखते ही देखते इतनी वायरल हो जाती है की क्या कहना. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे. इस वीडियो में एक बंदा स्टंट मारने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी सारी स्टंटगिरी दो कुत्ते को देखते ही निकल जाती है. ऐसे में किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद से यह तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखिए.

Viral Video: घर में घुस आया सांप, पालतू कुत्ते ने 1 वार कर उसे 2 टुकड़ों में तोड़ डाला!

क्या है वायरल वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी के किनारे सीढ़ियों पर कुछ लोगों के साथ दो कुत्ते भी बैठे हुए हैं. वहीं, लाल कलर का शर्ट पहना हुआ एक बंदा फ्लिप मारने वाली वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में जैसे ही बंदा फ्लिप मारता है वह सीधे कुत्तों के पास पहुंच जाता है. लेकिन कुत्तों को लड़के की ये हरकत पसंद नहीं आती और वे तुरंत लड़के को काटने के लिए उसके पीछे पड़ जाते हैं. ऐसे में बेचारा लड़का कुत्तों से बचने के लिए भागना शुरू कर देता है और वीडियो वहीं खत्म हो जाती है. वहीं, इस वीडियो पर मजाकिया तौर पर लिखा हुआ है कि, ‘इनाम तो लेता जा अपने स्टंट का.’

यूजर्स जमकर कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर @DrYashTiwari नाम के अकाउंट से इस वायरल वीडियो को पोस्ट किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘डोगेश भाई के सामने नहीं चलेगी छपरी बाजी.’ वहीं, पोस्ट करते ही वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही कई यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है, भाई आगे का वीडियो भी डालना था. काटते हुए भी दिखाना था ना.’ वहीं, दूसरे ने कमेंट किया है, ‘बेचारे डोगेस भाई पैनिक हो गए.’ तीसरे ने कमेंट किया कि, डोगेश भाई के लिए रिस्पेक्ट है.

Viral Video: लड़की ने आधी रात को लड़के से मांगी लिफ्ट, फिर जो हुआ वो वायरल हो गया

ई-रिक्शा पर बैठ बंदा ले रहा था हवाई जहाज का मजा, वीडियो देख लोगों की कांप गयी आत्मा, आप भी देखें

Viral Video: मच्छरदानी से मोबाइल टांगकर बनाया स्मार्ट स्टैंड, देसी जुगाड़ देख लोटपोट हो जाएंगे

बारिश में मोबाइल बहा तो फूट-फूटकर रो पड़ा युवक! जयपुर के वायरल वीडियो ने देश को भावुक कर दिया

Viral Video: चलती ट्रेन के दरवाजे पर रील बना रही थी दीदी, मम्मी ने ऐसे उतारा भूत

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola