Viral Video: मच्छरदानी से मोबाइल टांगकर बनाया स्मार्ट स्टैंड, देसी जुगाड़ देख लोटपोट हो जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

Machhardani Jugaad

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदे का मच्छरदानी से मोबाइल टांगने वाला देसी जुगाड़ वायरल हो गया है. इस अनोखे इनोवेशन पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. अगर आप भी मोबाइल देखते-देखते सोने के शौकीन हैं, तो ये जुगाड़ शायद आपके काम आ सकता है, देखिए मजेदार वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं! भारत में देसी इनोवेशन का जलवा समय-समय पर इंटरनेट पर देखने को मिलता है. अब एक ऐसा ही मजेदार और हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने मच्छरदानी को मोबाइल स्टैंड बना डाला.

विज्ञापन

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदा अपनी चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोने की तैयारी में है, लेकिन साथ ही साथ मोबाइल पर भी वीडियो देखने का इंतजाम कर रहा है. इसके लिए उसने मच्छरदानी की डोरी में ऐसा जुगाड़ लगाया कि मोबाइल हवा में लटक कर बिल्कुल आंखों के सामने आ गया. वह भी बिना किसी स्टैंड या खर्च के.

Viral Video: बिल्ली के रास्ता काटते ही हुआ हादसा, 4 स्कूटी आपस में टकराईं, देखनेवालों के उड़े होश

मुंह में ब्रश रख डॉगी ने बना डाली गजब की पेंटिंग, वीडियो देख अच्छे-अच्छे पेंटरों की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम

7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

यहां देखिए वीडियो

वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं, हंसी रोक नहीं पा रहे और इसे जुगाड़ का जीनियस बता रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पांच लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने कहा- “भाई को नोबेल दे दो!” दूसरे ने कहा- “जुगाड़ का लेवल अलग ही चल रहा है इंडिया में.”

अगर आप भी मोबाइल देखते-देखते सोने के शौकीन हैं, तो ये जुगाड़ शायद आपकी रातों की नींद बचा सकता है, बशर्ते मच्छरदानी हो आपके पास! वीडियो देखने के लिए सोशल मीडिया पर Machhardani Jugaad ट्रेंड जरूर चेक करें.

तरबूज देख नन्हे हाथी के मुंह में आया पानी, महिला के पास ऐसे भागा कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

VIRAL Video: छोटे भाई के लिए कुत्ते से भिड़ा मासूम, वीडियो देख आप भी कहेंगे- भाई हो तो ऐसा!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola