Viral Video: नन्हे हाथी की हुई कुर्सी से जंग! नहीं बैठ पाया तो कर दिया बच्चों की तरह तमाशा, वीडियो देख दिल खुश हो जाएगा

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Jul 2025 2:43 PM

विज्ञापन

Viral Video of Baby Elephant

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हा हाथी छाया हुआ है. इस नन्हे हाथी की क्यूट हरकतें लोगों को काफी पसंद आ रही है. यह छोटू सा हाथी कभी अपने केयरटेकर को प्यार से गले लगाता तो कभी उसकी तरह एक फोल्डिंग चेयर पर बैठने की कोशिश करता. इस नन्हे हाथी की ये हरकतें लोगों को खूब भा रही है. आप भी देखिए इस नन्हे हाथी की मासूमियत.

विज्ञापन

Viral Video: हाथी के बच्चे दिखने में जितने प्यारे और मासूम होते हैं उतनी ही उनकी शरारत भरी हरकतें भी प्यारी लगती हैं. हाथी के बच्चे कुछ-कुछ इंसानों के बच्चों की तरह ही हरकतें करते हैं. उनके खेलने का तरीका और शरारत लगभग इंसानों के बच्चों की तरह होते हैं. जिससे लोग जल्दी जुड़ जाते हैं. नन्हे हाथियों की मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है. ऐसा ही एक नन्हे हाथी का शरारत भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने केयर टेकर की तरह एक फोल्डिंग कुर्सी पर बैठने की कोशिश करता है. लेकिन बेचारा इसमें नाकाम हो जाता है. जिसके बाद वह जो करता है, उसे देख कर लोग नन्हे हाथी की मासूमियत पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही भर-भर कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

Viral Video: बच्ची ने जैसे खोला दरवाजा बाहर फन फैलाए बैठा था कोबरा, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा, देखिए वायरल वीडियो

क्या है वीडियो में

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक नन्हा हाथी धीरे-धीरे एक फोल्डिंग कुर्सी के पास आता है. उसे समझता है और फिर अपने केयर टेकर की तरह उस कुर्सी पर बैठने की कोशिश करने लगता है. लेकिन बेचारा हाथी गिर पड़ता है. हालांकि, वह हार नहीं मानता है और वापस उस कुर्सी पर अपने शरीर को बैलेंस कर बैठने की कोशिश करने लगता है. लेकिन इस बार भी उसका भारी-भरकम शरीर इसमें उसका साथ नहीं देते और बेचारा व नाकाम हो जाता है. अब बच्चा हाथी का हो या फिर इंसान का मर्जी का नहीं मिलने पर गुस्सा तो दिखाएंगे ही. ऐसा ही कुछ नन्हे हाथी ने भी किया. जब वह कुर्सी पर बैठ नहीं पाया तो उसने गुस्से में कुर्सी को गिरा दिया और पैरों से मार-माकर तोड़ दिया.

हाथी ने अपने केयर टेकर को लगाया गले

इस वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @tuskershelter अकाउंट से शेयर किया गया है. बता दें कि इस अकाउंट से पहली बार नन्हे हाथी का वीडियो शेयर नहीं किया गया है. इससे पहले भी @tuskershelter ने इस नन्हे हाथी का वीडियो शेयर किया था. पहले वाले वीडियो में यही नन्हा हाथी केयर टेकर के पास आया और अपनी सूंड व छोटे शरीर से उसे ऐसे पकड़ लेता है, जैसे उसे गले लगा रहा हो. इस वीडियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया था.

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

वहीं, इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने कमेंट किया है कि,’बेचारा हाथी कुर्सी पर बैठना चाहता था.’ दूसरे ने कमेंट किया कि, ‘सच में हाथी बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं.’ तीसरे ने कमेंट किया कि,’कितना प्यारा वीडियो है. इंसानों की तरह कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रहा था और जब नहीं कर पाया तो गुस्से में कुर्सी ही तोड़ दी.’

Viral Video: डोगेश भाई के सामने नहीं चलेगी रील बाजी, बंदे का छपरीपना देख दौड़ पड़े काटने, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola