Jio Recharge: जियो ने वॉयस और SMS ओनली वाले प्लान्स में किये बदलाव, सस्ते रीचार्ज में मिल रहे कई फायदे

Updated:
विज्ञापन

JIO Recharge Plan

Jio Recharge New Voice $ SMS Only Plans: ये प्लान्स केवल वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा प्रदान करेंगे, डेटा सेवा शामिल नहीं होगी. यह विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए हैं जो अपने फोन का इस्तेमाल मुख्यतः कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए करते हैं.

विज्ञापन

Jio Recharge: TRAI के हालिया निर्देश के बाद, रिलायंस जियो ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉयस और एसएमएस सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्देश दिया था. इसी के तहत, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने 448 रुपये और 1748 रुपये के दो नए प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लानों में सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी, जबकि डेटा सेवा शामिल नहीं होगी. ये प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं, जो अपने फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए करते हैं.

जियो का 1748 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

Jio का 365 दिन वाला रीचार्ज प्लान पहले 1958 रुपये में आता था, लेकिन अब इसे हटा कर एक नया प्लान 1748 रुपये में पेश किया गया है. इस नये प्लान में 336 दिनों की वैधता मिलती है, जो एक पूरे साल के करीब है. जैसे पहले के प्लान में था, इसमें भी अनलिमिटेड फ्री कॉल्स मिलती हैं और साथ ही 3600 फ्री SMS मिलते हैं, जिन्हें आप लोकल और लॉन्ग-डिस्टेंस दोनों तरह के मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा (नॉन प्रीमियम) और जियो क्लाउड का ऐक्सेस भी मिलता है.

जियो का 448 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो ने पहले 458 रुपये का प्लान लॉन्च किया था, जो कि अब 448 रुपये में उपलब्ध है. इस प्लान की कीमत में 10 रुपये से कटौती की गई है. इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है, जिसके दौरान आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का मजा ले सकते हैं, चाहे वह लोकल हो या लॉन्ग-डिस्टेंस. इसके अलावा, आपको 1000 फ्री SMS भी मिलते हैं, जिन्हें आप किसी भी नेटवर्क पर भेज सकते हैं. साथ ही इस प्लान में भी यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा (नॉन प्रीमियम) और जियो क्लाउड का ऐक्सेस भी मिलता है.

TRAI की सख्ती के बाद Jio – Airtel – Vi ने सस्ते किये कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स, जानिए किसका रीचार्ज फायदेमंद

सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola