ePaper

Jio 9th Anniversary: आज है आखिरी मौका, जानिए सभी धमाकेदार ऑफर्स

Updated at : 05 Oct 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Jio 9th Anniversary Celebration

रिलायंस जियो की 9वीं वर्षगांठ सेल: आज है आखिरी मौका, जानिए सभी धमाकेदार ऑफर्स

Reliance Jio 9th Anniversary Celebration: रिलायंस जियो की 9वीं वर्षगांठ सेल का आज आखिरी दिन है! ₹349 और ₹1200 प्लान में पाएं ब्रांड वाउचर्स, OTT ऐप्स और MyJio App पर एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स

विज्ञापन

आज है Reliance Jio की 9वीं वर्षगांठ सेल का अंतिम दिन Reliance Jio 9th Anniversary Celebration Last Day: रिलायंस जियो ने 5 सितंबर 2025 से शुरू की गई अपनी 9वीं वर्षगांठ सेल को लेकर ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स दिए थे. आज, 5 अक्टूबर 2025, इन सभी ऑफर्स का आखिरी दिन है. अगर आपने अभी तक इन ऑफर्स का लाभ नहीं उठाया है, तो यह आपका अंतिम मौका है.

मोबाइल यूजर्स के लिए ₹349 सेलिब्रेशन प्लान

  • यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है
  • जिनके पास 2GB/दिन या उससे अधिक डेटा वाला प्लान है, उन्हें मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा
  • साथ ही ₹3,000 तक के ब्रांड वाउचर जैसे JioHotstar, JioSaavn Pro, Zomato Gold, Netmeds, EaseMyTrip, AJIO और Reliance Digital.

कम कीमत वाले प्लान वालों के लिए भी मौका

अगर आपका प्लान ₹349 से कम है, तो आप ₹100 का ऐड-ऑन पैक लेकर वही सेलिब्रेशन बेनिफिट्स पा सकते हैं. यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा फायदा चाहते हैं.

JioHome यूजर्स के लिए ₹1200 का धमाकेदार ऑफर

  • नए JioHome ग्राहकों को मिलेगा दो महीने की सेवा
  • 30 Mbps अनलिमिटेड डेटा, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस
  • साथ ही मिलेगा Wi-Fi 6 राउटर और 4K सेट-टॉप बॉक्स.

ऑफर कैसे क्लेम करें?

  • MyJio App से रिचार्ज करना सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है
  • Jio.com वेबसाइट से भी आप रिचार्ज कर सकते हैं.

Reliance Jio 9th Anniversary Celebration: सुरक्षा चेतावनी

कृपया किसी भी फर्जी मैसेज या वेबसाइट से बचें जो मुफ्त रिचार्ज का वादा करते हैं. ऑफर्स सिर्फ आधिकारिक चैनलों से ही एक्टिवेट करें.

Reliance Jio 9th Anniversary Celebration: FAQ

₹349 सेलिब्रेशन प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

₹349 प्लान में प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है, साथ ही ₹3,000 तक के ब्रांड वाउचर दिए जाते हैं. ये वाउचर JioHotstar, JioSaavn Pro, Zomato Gold, Netmeds, EaseMyTrip, AJIO और Reliance Digital जैसे ब्रांड्स के लिए हैं.

अगर मेरा प्लान ₹349 से कम है तो क्या मैं ऑफर का लाभ उठा सकता हूं?

हां, अगर आपका मौजूदा प्लान ₹349 से कम है, तो आप ₹100 का ऐड-ऑन पैक लेकर वही सेलिब्रेशन बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं. यह विकल्प कम कीमत वाले प्लान लेनेवाले यूजर्स के लिए खास तौर पर दिया गया है.

JioHome ₹1200 सेलिब्रेशन प्लान में क्या शामिल है?

₹1200 JioHome प्लान में नए ग्राहकों को दो महीने की सेवा मिलती है जिसमें 30 Mbps अनलिमिटेड डेटा, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस, Wi-Fi 6 राउटर और 4K सेट-टॉप बॉक्स शामिल हैं.

Free में चाहिए OTT के मजे? तो Jio के ये प्लान्स हैं जबरदस्त

Jio vs Airtel vs Vi: 200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? रिचार्ज करने से पहले देखें ऑप्शन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola