स्क्रीनशॉट की क्वालिटी क्यों कम हो जाती है? जानें धुंधली तस्वीरों के पीछे की छिपी वजह

Updated:
विज्ञापन
why screenshots look blurry

स्क्रीनशॉट (Photo: beebom)

Why Screenshots Look Blurry: स्क्रीनशॉट अक्सर असली क्वालिटी में सेव नहीं होते क्योंकि ये सिर्फ स्क्रीन पर दिख रही लिमिटेड इमेज को ही कैप्चर करते हैं. ऊपर से ऐप्स और सोशल मीडिया इन्हें और कंप्रेस कर देते हैं. नतीजा यह होता है कि जूम करने पर ब्लर, डिटेल्स गायब और टेक्स्ट पढ़ना मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

Why Screenshots Look Blurry: आजकल लगभग हर स्मार्टफोन और लैपटॉप यूजर रोजाना स्क्रीनशॉट लेते हैं. कभी फोटो सेव करने के लिए, कभी पेमेंट रसीद, चैट या सोशल मीडिया पोस्ट संभालकर रखने के लिए. लेकिन कई बार लोग नोटिस करते हैं कि स्क्रीनशॉट लेने के बाद फोटो की क्वालिटी पहले जैसी नहीं रहती, खासकर जब उसे जूम किया जाए या बार-बार शेयर किया जाए. असल में इसका कारण फोन या लैपटॉप की स्क्रीन रेजोल्यूशन, इमेज कंप्रेशन और स्क्रीन कैप्चर करने का तरीका होता है, न कि ओरिजिनल फोटो की क्वालिटी. आइए इसे डिटेल में समझते हैं.

स्क्रीनशॉट लेने पर फोटो की क्वालिटी क्यों खराब हो जाती है?

स्क्रीनशॉट लेने के बाद फोटो की क्वालिटी खराब होने की सबसे बड़ी वजह होती है रिजॉल्यूशन का कम हो जाना. आसान शब्दों में समझें तो मान लीजिए आपने एक हाई-क्वालिटी 4K फोटो डाउनलोड की, लेकिन उसे मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर देखा. अब जब आप उसका स्क्रीनशॉट लेते हैं, तो फोन असली फोटो नहीं बल्कि स्क्रीन पर दिख रही उसी लिमिटेड क्वालिटी वाली इमेज को कैप्चर करता है.

यही कारण है कि बाद में फोटो को जूम करने पर डिटेल्स धुंधली, पिक्सलेटेड या ब्लरी दिखने लगती हैं. कई सोशल मीडिया ऐप्स पहले से ही फोटो को कंप्रेस करके दिखाती हैं. इसलिए स्क्रीनशॉट में वही कंप्रेस्ड वर्जन सेव होता है.

इसके अलावा एक और वजह है फाइल कंप्रेशन. ज्यादातर फोन स्क्रीनशॉट को PNG या JPEG फॉर्मेट में सेव करते हैं, और कई ऐप्स इन्हें शेयरिंग के दौरान और ज्यादा कंप्रेस कर देती हैं. बार-बार शेयर करने पर क्वालिटी में फर्क और साफ नजर आने लगता है.

शेयर करने के बाद फोटो की हालत और खराब हो जाती है

आपने नोटिस किया होगा कि WhatsApp या सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट भेजने के बाद उसकी क्वालिटी अचानक खराब हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर ऐप्स फोटो और स्क्रीनशॉट का साइज अपने आप छोटा कर देते हैं, ताकि फाइल जल्दी अपलोड हो जाए और कम इंटरनेट डेटा खर्च हो.

लेकिन इसका असर सीधे इमेज की क्वालिटी पर पड़ता है. स्क्रीनशॉट में लिखा टेक्स्ट धुंधला दिखने लगता है, फोटो की डिटेल गायब हो जाती है और ग्राफिक्स भी पहले जितने शार्प नहीं दिखते. ये सिर्फ देखने भर की समस्या नहीं है. कई बार पेमेंट रिसीट पढ़ना मुश्किल हो जाता है, जरूरी डॉक्युमेंट्स की जानकारी साफ नजर नहीं आती या फिर ऑफिस प्रेजेंटेशन में स्क्रीनशॉट प्रोफेशनल नहीं लगते.

यह भी पढ़ें: Megapixel का मतलब क्या है? जानें 200MP कैमरा सच में धमाकेदार होता है या बस मार्केटिंग ट्रिक

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola