Realme कल लॉन्च करेगा 7,000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन, 1% बैटरी में भी 40 मिनट तक होगी बात

Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Nov 2025 3:05 PM

विज्ञापन

रियलमी सी85 5 जी

Realme C85 5G Launching Tomorrow: चाइनीज टेक कंपनी Realme अपना नया बजट स्मार्टफोन कल भारत में लॉन्च करने वाला है. इस मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का रियर कैमरा मिलने वाला है.

विज्ञापन

Realme C85 5G Launching Tomorrow: चाइनीज टेक कंपनी Realme अपने C सीरीज में एक नया बजट स्मार्टफोन Realme C85 5G कल 28 नवंबर को भारत में लॉन्च करने वाला है. रियलमी अपने ऑफिशियल साइट के अलावा इस मॉडल को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च करने वाली है. इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जिसमें बड़ी बैटरी, बढ़िया ड्यूरेबलिटी का टेगलाइन दिया गया है. बता दें मॉडल बजट सेगमेंट में 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है. साथ ही इसमें डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग, यानी कि धूल और पानी से डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए IP69 Pro रेटिंग भी दी गई है.

Realme C85 5G में क्या होगा खास?

  • फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, अपकमिंग स्मार्टफोन Realme C85 5G में 1200nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ Super Bright AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल MIL STD 810H से सर्टिफाइड है और साथ ही धूल और पानी से डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए IP69 Pro रेटिंग से लैस है. यानी कि फोन चाहे गिर जाये या पानी में भीग जाये फिर भी डिस्प्ले को नुकसान नहीं पहुंचेगा.
  • Realme C85 5G में 50MP का Sony AI कैमरा मिलेगा. साथ ही इसमें AI Edit Genie जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.
  • इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग, 50 घंटे कॉलिंग और 145 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. साथ ही 1% बैटरी पर भी यह 40 मिनट तक का कॉलिंग टाइम और 9 घंटे का स्टैंडबाय दे सकता है. वहीं, यह मॉडल 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करेगा, जो 5 मिनट के चार्जिंग पर 1.5 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा.

यह भी पढ़ें: Nothing का बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, सस्ते में मिलेगा MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा

यह भी पढ़ें: 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का नया धाकड़ गेमिंग मॉडल, प्रोसेसर से लेकर बैटरी और कैमरा सब है सुपरहिट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola