Railway News: अब 4 नहीं बल्कि 8 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट, मोबाईल पर ऐसे करें चेक

Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Jun 2025 11:11 AM

विज्ञापन

Railway News Reservation Chart

Reservation Chart New Rule: यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब ट्रेन के रवाना से 8 घंटे पहले आरक्षण (Reservation) चार्ट तैयार किया जाएगा जबकि फिलहाल यह प्रक्रिया 4 घंटे पहले होती है. नए नियम के अनुसार दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों के लिए पिछले दिन रात 9 बजे ही चार्ट तैयार कर दिया जएगा.

विज्ञापन

Reservation Chart New Rule: रेल यात्री कृप्या ध्यान दें.अगर आप भी एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए भारतीय रेलवे का सहारा लेते हैं तो यह खबर आपके लिए है. भारत सरकार रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण सुधारों की योजना बना रहा है. सबसे बड़ा बदलाव रिजर्वेशन सिस्टम में होगा जिसमें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जाएगा.

अब यात्रियों को ट्रेन के चलने से 8 घंटे पहले यह जानकारी मिल जाएगी कि उनका टिकट कन्फर्म है या नहीं. वर्तमान में आरक्षण (Reservation) चार्ट ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है जिससे वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर दूरदराज के यात्रियों को अंतिम समय तक स्थिति का पता न चलने से काफी परेशानी होती हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन सुधारों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं.

Railway News: यात्रियों की परेशानी होगी दूर

कई यात्री आखिरी समय तक इंतजार करते है कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं लेकिन यह समस्या जल्द हाल होने जा रही है. रेलवे के इस नए कदम से, यात्रियों को अब अपनी ट्रेन टिकट की बुकिंग के बाद वेटिंग लिस्ट कन्फर्म होने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी जिससे उन्हें अंतिम समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस बदलाव के बाद, जिन यात्रियों के टिकट कन्फर्म नहीं होंगे उनके पास यात्रा के अन्य विकल्पों को चुनने के लिए अधिक समय मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से बदल रहा Tatkal Ticket का नियम, IRCTC पर फौरन कर लें यह काम वरना बुक नहीं होगी टिकट

Railway News: फोन पर भी देख सकते हैं रिजर्वेशन चार्ट

अब यात्री अपने फोन पर भी आरक्षण चार्ट आसानी से देख सकते हैं. रेलवे के चार्टिंग सिस्टम में हुए इस बदलाव के साथ यह सुविधा भी उपलब्ध है कि आपको स्टेशन पर चार्ट तलाशने की जरूरत नहीं होगी. यदि आपके पास IRCTC का अकाउंट है तो आप उसकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे अपने मोबाइल पर रिजर्वेशन चार्ट देख सकते हैं. यह प्रक्रिया आसान है, आइए जानते है कैसे आप चेक कर सकते हैं.

Railway News: मोबाइल पर रिजर्वेशन चार्ट ऐसे देखें

  • सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें.
  • इसके बाद “ट्रेन” या “टिकट” सेक्शन में जाएं और वहां “चार्ट/वैकेंसी” या “रिजर्वेशन चार्ट” का विकल्प चुनें.
  • अब ट्रेन नंबर, बोर्डिंग स्टेशन और यात्रा की तारीख भरें.
  • जानकारी भरने के बाद आपको चार्ट में उपलब्ध सीटों की स्थिति दिखाई दे देगी.
  • यदि आप किसी विशेष कोच या क्लास में सीट की उपलब्धता देखना चाहते हैं तो आप उस विकल्प को भी चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आपका Aadhaar Card कहीं चला न जाए गलत हाथों में, तुरंत कर लें उसे ‘Lock’, जानें आसान तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola