ePaper

Quordle 1319 की पहेली निकली टेढ़ी? यहां जानें सही हल और आसान ट्रिक्स

Updated at : 04 Sep 2025 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
Quordle Hints and Answers

आज का क्वॉर्डल उत्तर

आज के Quordle 1319 ने कई खिलाड़ियों के नाक में दम कर दिया. चार-चार शब्दों वाली इस पहेली ने गेमर्स को इतना उलझाया कि सबने अपना माथा पकड़ लिया. ऐसे में अगर आप भी अभी तक सही जवाब खोज नहीं पाए हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. यहां हम आपके लिए लाए हैं आज का सही जवाब.

विज्ञापन

Wordle का एडवांस वर्जन Quordle हर दिन खिलाड़ियों के लिए नई चुनौती लेकर आता है. लेकिन आज की Quordle #1319 पहेली वाकई मुश्किल साबित हुई. कई यूजर्स ने इसे हल करने में हार मान ली. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यहां जानिए आज का पूरा सॉल्यूशन और वो स्मार्ट टिप्स, जिनसे आप अपने अगले राउंड्स में आसानी से जीत हासिल कर पाएंगे.

Quordle 1319: आज के हिंट्स

शुरुआती अक्षर (Starting Letters): D,M, G, S
अंतिम अक्षर (Ending Letters): E, Y, T, G

  • आज के चार शब्दों में कुल 3 अलग-अलग स्वर (A, E, U,) शामिल हैं.
  • आज के एक शब्द में अक्षर दोहराया गया है.
  • कोड में Q, Z, X, J जैसे कठिन अक्षर शामिल नहीं हैं.

Quordle 1319: हर शब्द का अर्थ

शब्द 1- घना, सघन.
शब्द 2 – एक समुद्री डाकू का दोस्त या साथी.
शब्द 3- किसी चीज की सीमा या दायरा.
शब्द 4 – उदासीन या अनिर्णायक प्रतिक्रिया.

Quordle 1319 में आज के उत्तर

  • DENSE
  • MATEY
  • GAMUT
  • SHRUG

Quordle खेलने के लिए टिप्स

Quordle के लिए हमेशा सही ओपनर चुनें: शुरुआत ऐसे शब्दों से करें जिनमें ज्यादा स्वर (A, E, I, O, U) और आम व्यंजन (R, S, T, L, N, C, D) हों. जैसे: ARISE, CLOUD, PLANT.

हर ग्रिड को साथ-साथ देखें: Wordle की तरह एक शब्द पर फंसने की बजाय, सभी चार ग्रिड्स को साथ में देखें. जहां सबसे ज्यादा ग्रीन हों, पहले उस पर फोकस करें.

डबल लेटर्स चेक करें: Quordle में अक्सर शब्दों में डबल लेटर्स जैसे SLEEP, APPLE) आते हैं. अगर कोई अक्षर बार-बार पीला या हरा दिखे, तो ध्यान दें कि वह डबल हो सकता है.

Elimination स्ट्रैटेजी अपनाएं: अगर कोई अक्षर किसी भी शब्द में नहीं आ रहा, तो आगे उसका उपयोग न करें. बची हुई संभावनाएं जल्दी साफ होंगी.

Endgame में पैटर्न सोचें: जब 2–3 अक्षर तय हो जाएं, तो पैटर्न से शब्द पहचानें.

धैर्य रखें: Quordle तेजी से सॉल्व करने की बजाय logical elimination से सॉल्व होता है. गलत guesses बचाने के लिए पहले सोचे-समझे शब्द डालें.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola