Quordle 1306 बना शब्दों का जाल, कितनी ट्राई में आया सही जवाब?

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Aug 2025 7:56 AM

विज्ञापन

आज का क्वार्डल उत्तर

आज का Quordle 1306 खिलाड़ियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रहा. चार दिशाओं से चार अलग शब्द और हर एक की चाल अलग. Quordle ने आज ये साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक गेम नहीं बल्कि बुद्धि की परीक्षा है.

विज्ञापन

आज का Quordle 1306 किसी सामान्य पहेली से कम नहीं था. चार शब्द, आठ मौके, और हर तरफ उलझन. अगर आपके भी दिमाग के घोड़े दौड़ते-दौड़ते थक गए, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं. शब्दों की चौकड़ी ने आज फिर सबके दिमाग का लिया है असली इम्तहान.

Quordle 1306 के लिए हिंट

ऊपरी बाएं: लोगों की एक टोली.

ऊपरी दाएं: एक दायरा.

नीचे बाएं: मानव शरीर का मुख्य भाग जो सिर और अंग को छोड़कर, गर्दन से कमर तक फैला हुआ है.

निचला दायां: अचार के लिए नमकीन और सिरके जैसा स्वाद.

Quordle 1306 में आज के उत्तर

  • TROOP
  • SCOPE
  • TORSO
  • BRINY

Quordle 1306: खास बातें

दो शब्दों की शुरुआत एक ही अक्षर से हुई है.

चारों शब्दों में स्वर (E,I,O) शामिल थे.

BRINY” ने पजल की जटिलता बढ़ा दी.

आज के पजल ने खिलाड़ी के शब्दज्ञान और त्वरित सोच दोनों को परखा.

Quordle खेलने के लिए टिप्स

Quordle की शुरुआत Strong Words से करें: पहले ऐसे शब्द डालें जिनमें ज्यादा स्वर (A, E, I, O, U) और कॉमन लेटर्स (R, T, N, S, L) हों. जैसे START, CRANE, STONE जैसे वर्ड मददगार साबित होंगे.

हर Guess को Analyze करें: चारों ग्रिड्स में अलग-अलग रिजल्ट आते हैं. इसलिए ध्यान से देखें कौन-सा लेटर कहां फिट हो रहा है.

Letters को Eliminate करें: अगर किसी लेटर का इस्तेमाल एक ग्रिड में गलत निकलता है, तो वह जानकारी बाकी तीन ग्रिड्स में भी मदद करेगी.

एक-एक Grid पर फोकस करें: एक साथ चारों पर उलझने की बजाय पहले आसान वाले Grid को सॉल्व करें. इससे बाकी के लिए सुराग मिलेंगे.

Common Patterns पहचानें: English में END, ING, ER, LY जैसे कॉमन एंडिंग्स और प्रीफिक्स होते हैं. इन्हें ध्यान में रखें.

शांत रहें और स्मार्ट Guess करें: रैंडम शब्द लिखने से बेहतर है कि हर Guess में नई जानकारी जुटाने की कोशिश करें.

Practice ही Master बनाएगी: जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना पैटर्न्स और शब्दों का अंदाजा आसानी से लगेगा.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola