Women Safety Apps: हर महिला के फोन में होने चाहिए ये ऐप्स, बिना नेटवर्क के भी मुसीबत में देंगे साथ

Updated:
विज्ञापन
women safety apps

women safety apps

Must Have Women Safety Apps: जिन महिलाओं के स्मार्टफोन में ये ऐप्स रहेंगे, वे घर से बाहर निकलने में अकेलापन और अनसेफ फील नहीं करेंगी. ये ऐप सुरक्षा का ध्यान रखेंगे. इन ऐप्स के सहारे महिलाएं हर मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकते हैं.

विज्ञापन

Women Safety Apps: घर से बाहर निकलने पर महिलाओं के मन में पहली शंका अपनी सुरक्षा को लेकर होती है. समय-समय पर देश के कई हिस्सों से ऐसी घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं, जहां महिला को अकेला पाकर किसी ने दरिंदगी का शिकार बनाया. आप अगर महिला हैं, या ऐसी महिला को जानते हैं जो पढ़ाई अथवा कामकाज के सिलसिले में अक्सर घर के बाहर आती-जाती है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है. हम आपको बताएंगे ऐसे ऐप्स के बारे में, जो महिला सुरक्षा के मद्देनजर बड़े काम के हैं. अकेले सफर करनेवाली महिला के स्मार्टफोन में ये सेफ्टी ऐप्स होने ही चाहिए. अगर ये ऐप्स फोन में हैं, तो यूजर्स अनसेफ महसूस नहीं करेंगी.

112 India App

महिला सुरक्षा के लिए निर्भया पहल के तहत, यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय का संयुक्त प्रयास है. कोई भी व्यक्ति इस एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकता है और बस एक बटन दबाकर या सिर्फ तीन बार पावर बटन दबाकर, कोई भी राज्य एमर्जेंसी रिस्पॉन्स को कॉल कर सकता है. यह वुमन सेफ्टी ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक All-in-One Womens Security App है. इसका इस्तेमाल किसी भी स्थिति में एक क्लिक से SOS वॉर्निंग भेजने के लिए किया जा सकता है.

सेफ्टीपिन ऐप (SafetiPin)

सेफ्टीपिन सबसे बेहतरीन महिला सेफ्टी ऐप्स में से एक है और यह यूजर की व्यक्तिगत सुरक्षा को सुनिश्चित करता है. इसके जीपीएस ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स, सुरक्षित स्थान की सही दिशा बताने जैसे फीचर्स इसे बाकी ऐप्स की तुलना में बेहतर बनाते हैं. साथ ही, यूजर्स को यह अनसेफ लोकेशन्स को पिन करने और दूसरों को मदद देने का ऑप्शन भी देता है. यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी सहित कुछ अन्य भाषाओं में भी है.

bSafe: Never Walk Alone

यह एक पर्सनल सेफ्टी ऐप है. यह एक सोशल सेफ्टी नेटवर्क बनाता है. इससे कोई भी यूजर अनसेफ फील करने पर नेटवर्क के अन्य मेंबर्स के साथ नोटिफिकेशन शेयर कर सकता है. इस ऐप के खास फीचर्स में एक bSafe अलार्म भी शामिल है. यह अलार्म यूजर की सटीक लोकेशन को चुने हुए एमरजेंसी कॉन्टैक्ट के साथ आसपास के शेयर होता है. यह ऐप एक टाइमर शुरू करता है और अगर कॉन्टैक्ट्स इसे बंद करने के लिए सही समय पर पहुंच नहीं जाते, तब तक यह उन्हें अलार्म भेजता रहता है.

रक्षा ऐप (Raksha App)

इस ऐप में संकट की स्थिति में एक बटन के जरिये यूजर अपनी फैमिली को अपना करेंट लोकेशन के साथ अलर्ट भेज सकता है. इसमें यूजर्स उन कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं, जो लोकेशन को देखने में सक्षम होंगे. खास बात यह है कि इस ऐप को काम करने के लिए कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर का फोन चाहे स्विच ऑफ हो या नॉन-ऑपरेटिव मोड में हो, यूजर्स केवल तीन सेकंड के लिए वॉल्यूम बटन दबाकर अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही, रक्षा ऐप में SOS फंक्शन भी दिया गया है, जिससे डेटा या इंटरनेट न होने पर भी SMS अलर्ट शेयर किया जा सकता है.

स्मार्ट 24×7 ऐप (Smart24x7)

महिला सुरक्षा को समर्पित यह ऐप भी यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स से लैस है. यह ऐप भारत के विभिन्न राज्यों के पुलिस विभाग द्वारा समर्थित है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है. यह समस्या की स्थिति में एमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को पैनिक अलर्ट सेंड करता है और इसके साथ ही, पैनिक सिचुएशन के दौरान यह ऐप यूजर को वॉइस और फोटो पुलिस को शेयर करने की भी सहूलियत देता है.

Deepfake Explained: क्या होता है डीपफेक, कैसे बचें इससे और फेक वीडियो की कहां करें शिकायत?

Tech Tips : पर्सनल फोटो वायरल हो तो ऐसे करें डिलीट, जान लीजिए तरीका

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola