PM Kisan 21st Installment: बिना e-KYC के नहीं आएंगे खाते में 2 हजार रुपये, जानें घर बैठे करने का आसान तरीका

PM Kisan 21st Installment e-KYC Process
PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए e-KYC कराना जरूरी होता है. लेकिन अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. ऐसे में अगर आपकी भी e-KYC अब तक पेंडिंग है, तो आइए जानते हैं इसे पूरा करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.
PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना में केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. इस योजना का फायदा पाने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है और साथ ही e-KYC पूरा करना भी जरूरी होता है. अगर आपने आवेदन तो कर दिया है, लेकिन e-KYC नहीं की है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. ऐसे में अगर आपकी e-KYC अब तक पेंडिंग है, तो हम आपको इसे पूरा करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं. आइये जानते हैं.
कब आएगी PM-KISAN की 21वीं किस्त?
सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त जारी करने की तारीख 19 नवंबर 2025 तय की है. इस दिन योग्य किसान परिवारों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे. किस्त का पैसा समय पर पाने के लिए किसानों को जरूरी है कि वे अपनी e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) पूरी कर लें और अपनी जमीन तथा बैंक से जुड़े रिकॉर्ड भी अपडेट कर लें. ऐसा करने से किस्त की राशि बिना किसी दिक्कत के सीधे किसानों के खाते में पहुंच सकेगी.
इन तरीकों से कर सकते हैं e-KYC
e-KYC करने के लिए आप इन तीन तरीकों में से किसी एक को चुन सकते हैं.
- OTP: अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाला ओटीपी दर्ज करें.
- Biometric: नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर फिंगरप्रिंट से वेरिफिकेशन कराएं.
- Face Authentication: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PM-KISAN (और Aadhaar Face RD) ऐप में लॉगिन करें, e-KYC विकल्प चुनें, जरूरी परमिशन दें और चेहरा स्कैन करें.
e-KYC करने का प्रोसेस
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं या Google Play Store से पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर’ (Farmer Corner) में मौजूद ‘e-KYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें. अगर आप ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करके ‘लाभार्थी स्थिति’ सेक्शन में जाएं.
- अब अपना आधार नंबर डाल कर ‘सर्च’ पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए इस OTP को दर्ज करें.
- जब OTP सफलतापूर्वक वेरिफाई हो जाता है, तो आपकी ई-KYC की स्थिति करीब 24 घंटे के अंदर पोर्टल पर ‘पूर्ण’ के रूप में दिखाई देने लगती है.
यह भी पढ़ें: PM Kisan के 2000 रुपए चाहिए तो आज ही करा लें ये जरूरी काम, जानिए खाते में कब आएगा पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










