PhonePe का On-The-Go कार्ड आया, अब मेट्रो-बस में कैश की जरूरत नहीं!

Updated:
विज्ञापन

बस, ट्रेन, टोल पर काम करेगा PhonePe का ‘On-The-Go’ कार्ड

PhonePe ने ‘RuPay On-The-Go’ स्मार्ट कार्ड पेश किया है, जो बिना इंटरनेट के भी बस, मेट्रो, ट्रेन, टोल और पार्किंग जैसी सेवाओं पर पेमेंट करने की सुविधा देता है. शुरुआत हैदराबाद मेट्रो से हुई है, लेकिन यह कार्ड पूरे भारत में NCMC-एनेबल्ड नेटवर्क पर काम करेगा.

विज्ञापन

भारत में डिजिटल पेमेंट को नयी रफ्तार देने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कैशलेस सफर को आसान बनाने के लिए फोनपे ने नयी पहल की है. PhonePe ने नया ‘On-The-Go’ RuPay National Common Mobility Card (NCMC) कार्ड लॉन्च किया है. यह कार्ड देश के ‘One Nation One Card’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है, जिससे मेट्रो, बस, ट्रेन, टोल और पार्किंग जैसी सर्विसेज में एक ही कार्ड से पेमेंट किया जा सके. खास बात यह है कि यह कार्ड पैसेंजर्स को तेज और आसान ‘टैप-एंड-पे’ सुविधा देता है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आसान होगा डिजिटल पेमेंट

यह नया कार्ड भारत के National Common Mobility Card (NCMC) सिस्टम के अनुरूप बनाया गया है. इसका मतलब है कि जहां-जहां NCMC एनेबल सर्विसेज मौजूद हैं, वहां पैसेंजर्स केवल कार्ड को मशीन पर टैप करके तुरंत पेमेंट कर सकेंगे. इस पहल का मकसद अलग-अलग शहरों के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को एक कॉमन पेमेंट प्लैटफॉर्म से जोड़ना है, ताकि यात्रियों को हर जगह अलग-अलग टिकट या कार्ड की जरूरत न पड़े.

₹2,000 तक बैलेंस और ऑफलाइन पेमेंट की सुविधा

‘On-The-Go’ कार्ड एक प्रीपेड कार्ड है जिसमें बैलेंस सीधे कार्ड की चिप में स्टोर रहता है. इसमें अधिकतम ₹2,000 तक का बैलेंस रखा जा सकता है. इसके अलावा, इस कार्ड से एक बार में ₹500 तक के ऑफलाइन ट्रांजैक्शन किये जा सकते हैं. यही फीचर इसे खास बनाता है, क्योंकि कई बार मेट्रो स्टेशन या बस टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होती है.

अभी यहां मिलेगा कार्ड

फिलहाल यह कार्ड शुरुआत में Hyderabad Metro के टिकट काउंटरों पर उपलब्ध कराया गया है. यह पहल L&T Metro Rail Hyderabad Limited के साथ साझेदारी में शुरू की गई है. यात्रियों को यह कार्ड इंस्टैंट जारी किया जाएगा, यानी टिकट काउंटर से तुरंत कार्ड लेकर वे अपने सफर में इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

PhonePe का ट्रांजिट पेमेंट बाजार में बड़ा दांव

PhonePe के मुताबिक यह कार्ड पैसेंजर्स को बेहद तेज ‘टैप-एंड-पे’ एक्सपीरिएंस देने के लिए बनाया गया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह नयी पेशकश डिजिटल वॉलेट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को जोड़ने की दिशा में एक स्ट्रैटेजिक मूव है. आने वाले समय में अगर इसे देश के अन्य मेट्रो और बस नेटवर्क से जोड़ा जाता है, तो यह कार्ड लाखों पैसेंजर्स के रोजाना के सफर को काफी आसान बना सकता है.

यह भी पढ़ें: YONO 2.0 के साथ GPay, PhonePe को टक्कर देगा SBI, अब बैंकिंग होगी और तेज, आसान और स्मार्ट

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola