Paytm लाया 'Hide Payment' फीचर, अब छिपा सकेंगे अपने ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 May 2025 11:19 AM
Paytm Hide Payment Feature
Paytm ने अपने ऐप पर पेमेंट की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नया 'Hide Payment' फीचर लॉन्च किया है. इस नए फीचर के तहत यूजर्स अब अपनी पेमेंट हिस्ट्री में से चुने गए लेनदेन को छिपा सकते हैं, जिससे उनकी वित्तीय जानकारी और अधिक सुरक्षित रहेगी.
Paytm ने अपने UPI यूजर्स के लिए एक नया ‘Hide Payment’ फीचर लॉन्च किया है. इस प्राइवेसी फीचर की मदद से यूजर अब Paytm ऐप में किए गए अपने ट्रांजैक्शन को छिपा सकते हैं. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो नहीं चाहते कि कोई और उनके लेनदेन की जानकारी देख सके. Paytm यूजर अब अपनी पेमेंट हिस्ट्री में जाकर किसी भी ट्रांजैक्शन को छिपा सकेंगे.
यह फीचर खासकर उनलोगों के लिए है जो ऑनलाइन पेमेंट करते समय कुछ ऐसे खर्च भी करते हैं, जिन्हें वे निजी रखना चाहते हैं जैसे किसी मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदना, किसी खास व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत उपहार का पेमेंट करना, देर रात ऑनलाइन खाना आर्डर करना. आइए जानते है कैसे आप भी अपने ट्रांजैक्शन को पेटम के इस फिचर की मदद से हाईड कर सकते हैं.
Paytm ‘Hide Payment’ फिचर को कैसे यूज करें
- सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और “Balance & History” सेक्शन में जाएं.
- उस पेमेंट पर बाएं स्वाइप करें जिसे आप छुपाना चाहते हैं.
- स्क्रीन पर आए “Hide” विकल्प पर टैप करें.
- कन्फर्मेशन के लिए “Yes” चुनें.
- अब वह पेमेंट आपकी हिस्ट्री से हटा दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: UPI ठप हुआ तो क्या हुआ? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, नहीं आएगी दुकानों में बर्तन धोने की नौबत
Paytm में छिपे हुए ट्रांजैक्शन को कैसे देखें
अगर आप Paytm ऐप में छिपाए गए भुगतान इतिहास को फिर से देखना चाहते हैं, तो यह स्टेप्स फॉलो करें.
- सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और “Balance & History” सेक्शन में जाएं.
- यहां, ‘Payment History’ के बगल में दिए गए तीन डॉट आइकन पर टैप करें.
- इसके बाद मेन्यू से “View Hidden Payments” विकल्प चुनें.
- फिर, अपने मोबाइल डिवाइस का सिक्योरिटी एक्सेस पिन दर्ज करें या फिंगरप्रिंट / फेस आइडी के जरिए वेरिफिकेशन प्रदान करें.
- जिस ट्रांजैक्शन को आप अनहाइड करना चाहते हैं, उस पर बाएं की ओर स्वाइप करें और “Unhide” पर टैप करें.
- इसके बाद वह ट्रांजैक्शन आपकी भुगतान सूची में फिर से दिखाई देने लगेगा.
यह भी पढ़ें: UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर
यह भी पढ़ें: PhonePe ले कर आया ‘UPI Circle’ फीचर, अब परिवार वालों के लिए भी आप कर पाएंगे पेमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










