Holi सेल में OnePlus के इस 5G फोन पर धाकड़ ऑफर्स, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Mar 2024 6:10 PM
प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस सेल में OnePlus 12R फोन पर बेहतर डील ऑफर की जा रही है. आइए जानें-
OnePlus 12R Price and Holi Offer: होली के मौके पर अमेजन अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार सेल लेकर आया है. नाम है- Amazon Holi Store. इस सेल में एक से बढ़कर एक कई 5G स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका हैं. अगर आप कोई प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए इस सेल में OnePlus 12R फोन बेहतर डील में खरीदने का अवसर है. इसे आप कई धांसू ऑफर्स के साथ बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं.
OnePlus 12R Amazon Offer
OnePlus 12R की कीमत और ऑफर्स की बारे में बात करें तो इसका 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट होली सेल में 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है. यह आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से खरीद सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इसे 27,550 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. बैंक ऑफर के तहत OneCard, Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है. साथ ही, इस पर 1,939 रुपये प्रतिमाह का EMI ऑप्शन भी मिलता है. इन ऑफर्स के जरिये 40 हजार के इस फोन को कहीं सस्ते में खरीद सकते हैं.
Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर
OnePlus 12R Specifications
OnePlus के इस हैंडसेट में 6.78 इंच की AMOLED Pro XDR डिस्प्ले मिलती है. यह 120Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. फोन में लेटेस्ट क्वाॅलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 का चिपसेट मिलता है. यह 16GB की LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है.
कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप की बात करें, तो इसमें OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन को 100W की SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी पावर देती है.
Big Deal: 10 हजार में 5G फोन, तो 50 हजार में लेटेस्ट iPhone, जल्दी करें मौका छूट न जाए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










