Nothing Phone 3 से पहले धड़ाम हुई Nothing Phone 2 की कीमत, यहां मिल रहा ₹30 हजार से भी सस्ता
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Jun 2025 11:59 AM
Nothing Phone 2 Price Drop
Nothing Phone 2 Price Drop: Nothing Phone 3 के लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Nothing Phone 2 की कीमत में बड़ी कटौती की है. अब 128GB स्टोरेज वाला मॉडल Amazon पर भारी छूट और ऑफर्स के बाद इसे ₹28 हजार के अंदर में खरीदा जा सकता है.
Nothing Phone 2 Price Drop: Nothing Phone 3 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है यह फोन जुलाई में आ सकता है. हालांकि कंपनी ने आधिकारिक डेट की घोसणा अभी तक नहीं की है. ऐसे में कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Phone (2) की कीमत में भारी कटौती कर दी है. Amazon India पर अब यह स्मार्टफोन सीधे 40% की छूट के साथ मिल रहा है. पहले जिसकी कीमत ₹49,999 थी, अब वही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मात्र ₹29,997 में उपलब्ध है. इतना ही नहीं आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स की मदद से इस फोन पर और भी डिस्काउंट पा सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस डील का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं.
Nothing Phone 2 पर बंपर डिस्काउंट
आपको बता दें कि Nothing Phone 2 को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल यह अमेजन पर 29,996 रुपये में लिस्टेड है, जो कीमत में 40% की गिरावट को दर्शाता है. इसके अलावा, अमेजन ‘Nothing Summer Sale’ के तहत 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रहा है, जो 2 जून 2025 तक वैध रहेगा. अन्य ऑफर के साथ मिलकर यह स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत को और कम कर देता है.
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता फ्लाइट में क्यों ऑन करना पड़ता है Airplane Mode, जान जाएगा तो पकड़ लेगा माथा
बैंक और एक्सचेंज ऑफर
अगर आप UPI ऐप का इस्तेमाल करके खरीदारी करते हैं तो आप 1,250 रुपये बचा सकते हैं, जिसमें कैशबैक भी शामिल है. स्पष्ट रूप से, इसमें 1,000 रुपये का कूपन भी शामिल है. इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले लोग कैशबैक ऑफर के कारण 1,869 रुपये भी बचा सकते हैं. इसलिए, Amazon ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से नथिंग फोन 2 खरीदने पर डिवाइस की कीमत घटकर सिर्फ 27,127 रुपये रह जाती है.
इसके अलावा, इस सेल पर एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है. अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए कोई डिवाइस है, तो आप इसकी कीमत 28,000 रुपये तक कम कर सकते हैं. यह छूट कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें एक्सचेंज करने के लिए फोन की कंडीशन और मॉडल भी शामिल है.
Nothing Phone 2 के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.7 इंच Full HD+ LTPO AMOLED
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 processor
बैटरी: 4,700mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
मेंन कैमरा: 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड
सेल्फी कैमरा: 32MP
RAM: 8GB, 12GB
स्टोरेज: 128GB, 256GB, 512GB
सॉफ्टवेयर: Nothing OS 3.0 (Android 13 आधारित)
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus 13s की कीमत, सस्ते फोन में मिलेगा iPhone वाला मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










