लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus 13s की कीमत, सस्ते फोन में मिलेगा iPhone वाला मजा
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 May 2025 4:54 PM
OnePlus 13s
OnePlus 13s भारत में 5 जून को लॉन्च होने जा रहा है. इसकी कीमत लगभग ₹55,000 हो सकती है. यह नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. फोन में एक कस्टमाइजेबल "प्लस की" दी गई है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के फंक्शन सेट कर सकते हैं.
वनप्लस का नया स्मार्टफोन OnePlus 13s जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है. कंपनी इसे 5 जून 2025 को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए पेश करेगी. यह स्मार्टफोन अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन को लेकर ट्रेंड में बना हुआ है. OnePlus 13s में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर देखने को मिल सकता है जो इसे एक प्रीमियम स्मार्टफोन बनाता है. इसके दमदार फीचर्स को देखते हुए लोग इसकी कीमत को लेकर काफी उत्सुक हैं.
हालाकिं लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर इसकी कीमत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं इस फोन की लीक हुई कीमत और फीचर्स के बारे में.
OnePlus 13s की कीमत (लीक)
OnePlus 13s की भारत में लॉन्च कीमत इस हफ्ते एक टिप्स्टर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार लगभग ₹55,000 से शुरू हो सकती है. हालांकि, पहले आई अफवाहों की तुलना में यह कीमत कुछ ज्यादा लग रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कीमत को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और यह इधर-उधर जा सकती है. आपको बताते चलें की OnePlus 13s, OnePlus 13T का रिब्रांडेड वर्जन है.
यह भी पढ़ें: iPhone 16 को टक्कर देने आ रहे ये 4 एंड्रॉयड फोन, लिस्ट में OnePlus का मॉडल भी शामिल
OnePlus 13s की फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा.
फोन में करीब 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.
यह डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, Wi-Fi 7 सपोर्ट और लेटेस्ट Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करेगा.
डिवाइस में कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स जोड़े जाएंगे. इसमें सबसे खास होगा ‘प्लस की’ नाम का एक कस्टमाइजेबल बटन होगा, जिसकी मदद से यूजर्स चलते-फिरते कई AI फीचर्स को आसानी से एक्टिवेट कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: 27 हजार रुपये में खरीदें iPhone 15, जी ललचा देगा Flipkart का यह ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










