AI फीचर्स और Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होकर आ रहा Nio Phone 2

Updated:
विज्ञापन

Nio Phone 2 Launch: नियोफोन 2 में Snapdragon 8 Gen 3 का एडवांस्ड प्रॉसेसर मिलेगा. इससे दमदार परफॉर्मेंस मिलेगा. साथ ही, यह फोन ज्यादा डिमांड वाले ऐप्स और एआई फीचर्स के सपोर्ट से भी लैस होगा.

विज्ञापन

Nio Phone 2 Launch: चीन की कंपनी नियो (Nio Inc.) बाजार में नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है. इसका नाम है नियोफोन 2. यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 का एडवांस्ड प्रॉसेसर और ज्यादा डिमांड वाले ऐप्स और एआई फीचर्स के सपोर्ट से भी लैस होगा. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट बाई जियान ने 27 जुलाई को Nio इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी डे के अवसर पर अपने सेकेंड जेनरेशन स्मार्टफोन Nio Phone 2 के लॉन्च की घोषणा की है. नया नियोफोन स्मार्टफोन कई अपग्रेड्स के साथ आयेगा. इसमें बड़े एआई मॉडल के साथ इंटीग्रेशन, एडवांस सिस्टम्स फ्लूडिटी और नियो इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम संग बेहतर कनेक्टिविटी को भी शामिल किया गया है.

AI के साथ स्मार्टफोन का इंटीग्रेशन

Nio Phone 2 के जरिये नियो कंपनी अपने यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से डायरेक्ट कार के कई फंक्शंस को कंट्रोल करने की सुविधा देने के साथ एक बेहतर और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करना चाहती है. इसमें कार को लॉक / अनलॉक करना, व्हीकल स्टार्ट करना, सेटिंग्स एडजस्ट करना और कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम का ऐक्सेस शामिल है. एआई के साथ स्मार्टफोन का इंटीग्रेशन इसकी क्षमता को और बढ़ा देगा और यह भविष्य में यूजर का व्हीकल और फोन के बीच बेहतर इंटरैक्शन संभव बनाएगा.

Jio Bharat J1: मुकेश अंबानी की कंपनी लायी लाइव टीवी और UPI वाला सस्ता फोन, जानिए इसकी खूबियां

HMD Crest & Crest Max Launch Review: 50MP सेल्फी कैमरे के साथ HMD के Crest सीरीज की एंट्री, जानें इसके दमदार फीचर्स

Nio Phone 2 Specifications

Nio Phone 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मिलने जा रहा है. यह स्मार्टफोन की AI और कम्प्यूटेशनल कैपेसिटी को बेहतर करने में सक्षम होगा. संभावना ऐसी भी है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon Gen 3 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन मिले. इससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के साथ ही साथ ज्यादा डिमांड वाले ऐप्स और फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा. नियोफोन 2 स्मार्टफोन हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लैटफॉर्म पर नजर आया था. इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है. Nio ने इससे पहले, सितंबर 2023 में अपना पहला स्मार्टफोन Nio Phone लॉन्च किया था.

नियो कंपनी के बारे में जानिए

Nio Inc. चीन की एक बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है. इसका मुख्यालय शंघाई में है और इसकी विशेषज्ञता इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को डिजाइन और डेवेलप करने में है. नियो कंपनी अपने वाहनों के लिए बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन विकसित करने और संचालित करने के लिए जाने जाते हैं, जो पारंपरिक चार्जिंग स्टेशंस का  विकल्प है. यह कंपनी अब अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स के लिए ऐसे स्मार्टफोन्स बना रही है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आधार पर फोन और कार के बीच इंटरैक्टिव प्लैटफॉर्म बन सके और कुल मिलाकर यूजर को सुविधा और आराम मिले.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola