मोबाइल पर अचानक आया NDMA अलर्ट? घबराएं नहीं, असली वजह जानिए

NDMA alert
मोबाइल पर तेज बीप के साथ आया इमरजेंसी मैसेज टेस्टिंग का हिस्सा है. जानिए NDMA और DoT का नया सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम कैसे काम करता है और आपको क्या करना चाहिए.
अगर आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप के साथ कोई अलर्ट मैसेज आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यह किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि सरकार द्वारा शुरू किये गए नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट है. देशभर में एक एडवांस टेक्नोलॉजी को जांचा जा रहा है, जो भविष्य में आपदाओं के समय आपकी जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.
क्यों आ रहे हैं ये अलर्ट मैसेज
दरअसल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) और दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) मिलकर एक नए सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रहे हैं. यह सिस्टम पारंपरिक SMS से अलग है. इसमें एक ही समय पर किसी खास इलाके के सभी मोबाइल फोनों पर मैसेज भेजा जा सकता है. इसका मकसद आपात स्थिति में तेजी से सूचना पहुंचाना है.
SACHET प्लैटफॉर्म से जुड़ी है टेक्नोलॉजी
यह पूरा सिस्टम सचेत अलर्ट सिस्टम (SACHET Alert System) नाम के प्लैटफॉर्म से जुड़ा हुआ है, जिसे टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (Centre for Development of Telematics) ने विकसित किया है. यह एक पूरी तरह स्वदेशी तकनीक है. सरकार का फोकस है कि देश में ही बनी टेक्नोलॉजी से लोगों तक तेजी से चेतावनी पहुंचे और नेटवर्क पर लोड भी कम रहे.
कैसे काम करता है नया सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
यह सिस्टम किसी एक-एक नंबर पर मैसेज भेजने के बजाय सीधे मोबाइल टावर के जरिए सभी यूजर्स तक अलर्ट पहुंचाता है. इससे बड़े हादसों के समय, जब नेटवर्क अक्सर व्यस्त हो जाते हैं, तब भी सूचना तुरंत मिल सकती है. भूकंप, सुनामी, बिजली गिरना या गैस लीक जैसी घटनाओं में यह सिस्टम बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.
एक ही मैसेज बार-बार क्यों मिल रहा है
टेस्टिंग के दौरान कई बार एक ही अलर्ट बार-बार आ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग मोबाइल टावर और नेटवर्क की जांच की जा रही है. यह पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है. सरकार ने साफ कहा है कि इन मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है.
यूजर्स क्या करें और क्या न करें
अगर आपके फोन पर ऐसा अलर्ट आता है (या आया है), तो उसे नजरअंदाज कर सकते हैं. यह सिर्फ टेस्टिंग का हिस्सा है. ध्यान रखें कि ये मैसेज केवल उन्हीं फोनों पर आते हैं, जिनमें सेल ब्रॉडकास्ट टेस्ट अलर्ट फीचर ऑन होता है. आप इसे फोन की सेटिंग्स में जाकर मैनेज भी कर सकते हैं.
क्यों जरूरी है यह पहल?
भारत जैसे बड़े और विविध भौगोलिक परिस्थितियों (Diverse geographical conditions) वाले देश में समय पर चेतावनी मिलना बेहद जरूरी है. यह सिस्टम भविष्य में आपदाओं के दौरान सेकंड्स में अलर्ट भेजकर नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है. आने वाले समय में यह टेक्नोलॉजी देश की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बन सकती है.
यह भी पढ़ें: लिफ्ट में फंस जाएं तो क्या करें? छोटी सी गलती बन सकती है बड़ा खतरा, जान बचाने के ये आसान तरीके याद रखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










