AC रिमोट पर लिखे जापानी अक्षरों को समझने में आ रही थी दिक्कत, जानें फिर ट्रैवलर ने कैसे किया प्रॉब्लम सॉल्व

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Mar 2026 11:26 PM

विज्ञापन

एसी रिमोट (Photo: X)

जापान में सुबह 4 बजे फंसे अमेरिकी ट्रैवलर ने होटल के एसी रिमोट की जापानी सेटिंग्स नहीं समझीं. Google के AI टूल Nano Banana ने फोटो स्कैन कर सबकुछ अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर दिया.

विज्ञापन

एक अमेरिकी टूरिस्ट जापान में अपनी लेट-नाइट मुश्किल में फंस गया. सुबह के 4 बजे अचानक उसने महसूस किया कि होटल के कमरे की एसी ठीक से काम नहीं कर रही… और सबसे बड़ी दिक्कत? वह जापानी अक्षरों से लिखे होटल के एसी रिमोट को समझ ही नहीं पा रहा था.

अखिरकार, इस अजीबोगरीब टाइम-स्ट्रगल का हीरो बना Google का एक्सपेरिमेंटल AI टूल, Nano Banana. उसने रिमोट की फोटो ली और जैसे ही Nano Banana ने उसे स्कैन किया, सब साफ हो गया. AI ने तुरंत कमरे के टेम्परेचर, पंखे की स्पीड, मोड सेटिंग्स और टाइमर सब को अंग्रेजी अक्षरों में ट्रांसलेट कर दिया.

लेट-नाइट स्ट्रगल और AI की मदद

ये जो घटना है, जिसे ट्रैवलर ने बाद में ऑनलाइन शेयर किया, वो अब वायरल हो गई है. लोग इस मजेदार सिचुएशन पर हंस भी रहे हैं और साथ ही ये देख कर तारीफ कर रहे हैं कि AI ट्रैवल में कितना काम आया है. कई लोगों ने ये भी कहा कि जापानी अप्लायंसेज जितने एडवांस हैं, भाषा और जटिल इंटरफेस की वजह से उतने ही विदेशी यात्रियों के लिए कभी-कभी थोड़े ट्रिकी भी हो जाते हैं.

क्या है Nano Banana?

ये Google का AI-पावर्ड इमेज जेनरेशन और एडिटिंग टूल है. इसे आधिकारिक तौर पर Gemini 2.5 Flash Image कहा जाता है. Nano Banana से आप टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स से हाई-क्वालिटी इमेज बना सकते हैं, मौजूदा इमेज को एडिट कर सकते हैं और यहां तक कि इमेज के अंदर लिखे टेक्स्ट का ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं.

और इसका नाम भी मजेदार है. Nano Banana दो डेवलपर्स के निकनेम्स को मिलाकर बनाया गया है. अक्सर ये Google Gemini इकोसिस्टम के जरिए इस्तेमाल किया जाता है, ताकि रियल-टाइम में विज़ुअल क्रिएशन और एडिटिंग बेहद आसान हो जाए.

यह भी पढ़ें: WhatsApp खुद याद दिलाएगा कॉल का टाइम, बिना किसी को बताए ऐसे करें कॉल सेट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola