Moto G62 5G Price Drop: मोटोरोला का स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता, अब कम दाम में मिलेंगी ये खूबियां

Moto G62 5G price drop – मोटोरोला कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही इस फोन को लॉन्च किया था. हैंडसेट को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अब अपने इस मिड-रेंज फोन को सस्ता कर दिया है. फोन की नयी कीमत की जानकारी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट्स पर लिस्ट कर दी है.
Moto G62 5G Price Cut: मोटोरोला का दमदार स्मार्टफोन सस्ता हो गया है. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके काम की खबर है. Moto G73 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के साथ ही अब कंपनी ने Moto G62 5G स्मार्टफोन के दाम भी घटा दिये हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोटोरोला कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही इस फोन को लॉन्च किया था. हैंडसेट को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अब अपने इस मिड-रेंज फोन को सस्ता कर दिया है. फोन की नयी कीमत की जानकारी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट्स पर लिस्ट कर दी है. अच्छी बात यह है कि अब यूजर्स को कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला हैंडसेट मिलेगा.
Moto G62 5G स्मार्टफोन को मोटोरोला ने पिछले साल अगस्त में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था. इस हैंडसेट के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये थी. वहीं, इसका एक 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई थी. फोन की कीमत में कटौती करने के बाद अब इसके 6GB RAM वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये कर दी गई है. वहीं, इसका 8GB RAM वेरिएंट 3000 रुपये सस्ता होने के बाद अब 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह फोन मिडनाइट ग्रे और फ्रॉस्टेड कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं.
Also Read: 12GB तक रैम और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Moto X40 स्मार्टफोन
मोटोरोला के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है.
यह फोन Octa-core Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है.
Moto G62 स्मार्टफोन IP52 रेटेड है, जिसका मतलब यह है कि डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है. लेकिन यह स्मार्टफोन वाटरप्रूफ नहीं है. लेकिन यह पानी के छींटों से बच सकता है.
यह फोन 20W Turbo Charging फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










