Maha Kumbh 2025: परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम, AI से श्रद्धालुओं को मिलेगा सटीक मार्गदर्शन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Jan 2025 12:03 PM

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025 and AI / AI Pic

Maha Kumbh 2025: दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन और सामूहिक आस्था का प्रदर्शन अब भीड़ प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने जा रहा है.

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. महाकुंभ सिर्फ एक मेला नहीं है बल्कि यह आस्था, परंपरा और हिंदू संस्कृति का संगम है. श्रद्धालुओं के लिए यह एक पवित्र एहसास है जिसका इंतजार सभी श्रद्धालुओं को बेसब्री से रहता है. इस साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक लगने जा रहा महाकुंभ का मेला कई मायनों में बेहद खास होने वाला है. इस बार 144 साल बाद पूर्ण महाकुंभ लग रहा है. आसान शब्दों में समझें तो 12 साल लगातार 12 वर्षों तक लगने के बाद पूर्ण महाकुंभ लगता है, जो 144 साल बाद आता है. महाकुंभ का आयोजन इस बार प्रयागराज में हो रहा है. दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन और सामूहिक आस्था का प्रदर्शन अब भीड़ प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने जा रहा है.

AI संभालेगा ट्रैफिक, सुरक्षा और निगरानी

नोएडा स्थित कंपनी वेहंट टेक्नोलॉजीज, जो AI का उपयोग ट्रैफिक, सुरक्षा और निगरानी समाधानों के लिए करती है, अपने सॉफ्टवेयर को कुंभ मेले के लगभग 400 कैमरों पर तैनात करेगी. महाकुंभ से पहले, वेहंत टेक्नोलॉजीज ने प्रयागराज स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित माघ मेला 2024 में अपनी AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स समाधान तैनात किया. उनके समाधान में बैरिकेड जंपिंग का पता लगाना, प्रवेश / निकास की गणना और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों और लोगों का रियल-टाइम पता लगाना शामिल है. कंपनी सुरक्षा के लिए अन्य AI समाधान भी प्रदान करती है, जिनमें हेलमेट डिटेक्शन, स्मोक डिटेक्शन, थेफ्ट डिटेक्शन, रेड लाइट जंप डिटेक्शन और स्पीड डिटेक्शन शामिल हैं.

AI Chatbot होगा डिजिटल सहायक

महाकुंभ में इस बार डिजिटल सहायक के रूप में AI Chatbot का इस्तेमाल किया जायेगा, जिससे वहां आये श्रद्धालुओं के दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए कई तरीके से मदद करेगा. यह उनके सवालों का त्वरित और सही उत्तर देने में सक्षम होगा, जैसे कि मौसम की जानकारी, स्थानीय समाचार, यातायात की स्थिति, या शहर के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी. इसके अलावा, AI Chatbot आपको सरकारी योजनाओं, सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दे सकता है, जिससे समय की बचत होगी और तत्काल समाधान मिलेंगे.

रोबोट और AI से टैंक, पाइपलाइन्स और मैनहोल की सफाई

चेन्नई स्थित सोलिनास इंटीग्रिटी कंपनी रोबोट और AI का उपयोग करके सेप्टिक टैंक, पाइपलाइन्स और मैनहोल की सफाई और देखभाल करेगी. कंपनी के पास एक रोबोट है, जो 90 मिमी से 1500 मिमी व्यास तक की पाइपलाइन्स में चल सकता है. इसमें IMU सेंसर, PTZ (Pan, Tilt, Zoom) कैमरा और लेजर प्रोफाइलिंग सेंसर जैसे उपकरण लगे हैं, जो डेटा एकत्र करने और सोलिनास के स्वास्थ्य एआई डैशबोर्ड के माध्यम से प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस रिपोर्ट प्रदान करने में मदद करते हैं.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए PhonePe लायी खास इंश्योरेंस, 59 रुपये का है प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Kumbh Mela Ticket Booking: भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, QR कोड से टिकट बुक कर पाएंगे श्रद्धालु

Air India Wi-Fi: एयर इंडिया की उड़ान में भी चलेगा इंटरनेट, नयी सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा

Vast Haven 1: लग्जरी होटल से दिखेगा धरती का शानदार नजारा, ये है दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन, देखें Video

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola