फेसबुक पर लड़की को करना है इंप्रेस तो अपनाएं ये 6 ट्रिक्स, तुरंत कह देगी अपने दिल की बात
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 May 2025 10:54 PM
Pic Credit- Freepik
Relationship Tips: फेसबुक पर किसी लड़की से सम्मानजनक और प्रभावी दोस्ती कैसे करें? जानिए प्रोफाइल, मैसेजिंग और व्यवहार से जुड़ी जरूरी टिप्स और सावधानिया.
Relationship Tips: डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर लोगों से जुड़ना और रिश्ते बनाना सामान्य हो चला है. यहां न सिर्फ पुराने लोगों से संबंध बनता है बल्कि पुराने लोगों से रिलेशन और मजबूत होता है. खास तौर फेसबुक इसमें बड़ा प्रभावी माध्यम है. कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग फेसबुक पर किसी लड़की के फोटोज देखकर उन्हें इंप्रेस करना चाहते हैं. इसके लिए वे उन्हें बार बार मैसेज करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं. इसलिए हम आज हम ऐसे लोगों के कारगर तरीका लेकर आए हैं. बस उन्हें कुछ बुनियादी सामाजिक मर्यादाओं और व्यवहारिक शिष्टाचार को बनाकर रखना होगा.
प्रोफाइल को साफ-सुथरा और भरोसेमंद बनाएं
किसी भी नई दोस्ती की शुरुआत आपकी प्रोफाइल से होती है. इसके लिए जरूरी है कि आपकी प्रोफाइल पिक्चर अच्छी हो, अपने बायोडाटा में अपना वास्तविक नाम, एजुकेशन/वर्क डिटेल और कुछ ऐसा कोट्स लिखें जो आपकी अच्छी सोच को प्रदर्शित करता हो.
Also Read: बाजार जैसे गोलगप्पे ऐसे करें तैयार, घर वाले चटखारे लेकर खाएंगे, सेहत के लिए भी है बेहद फायदेमंद
फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से पहले प्रोफाइल देखें
किसी भी लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से पहले उसकी प्रोफाइल को ध्यान से देखें. क्या वह सिर्फ ऐसे लोगों से जुड़ती है जिसे वह पहले से जानती है? क्या उसकी पोस्ट्स सार्वजनिक हैं? यह जानना जरूरी है कि वह ऑनलाइन बातचीत में कितनी सहज है.
बहुत ज्यादा पर्सनल बात करने से बचें
यदि आपकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाती है, तो पहले मैसेज में ही ज्यादा पर्सनल या ऑफेंसिव बातें करने से बचें. नहीं तो वह असहज महसूस करने लगेगी. इसके लिए आप उनकी कोई फोटोज की तारीख या उनके कोई कोट्स की तारीफ कर सकते हैं.
बातचीत में रुचि दिखाएं, जबरदस्ती न करें
किसी भी लड़की को मैसेज करें तो अपनी सीमाओं को जानें. यदि सामने से जवाब नहीं आ रहा हो तो बार-बार मैसेज न भेजें. अगर वह किसी खास फील्ड में वर्किंग प्रोफेशन हैं तो आप उन्हें उस काम को लेकर मैसेज करें. कोशिश करें कि वह ऐसा जिसमें उनका फायदा हो. बार बार इमोजी की बौछार या कॉल करना बिल्कुल अनुचित है.
कॉम्प्लीमेंट दें, लेकिन मर्यादित ढंग से
किसी के लुक्स या तस्वीरों पर टिप्पणी करने से पहले सोचें कि क्या वो टिप्पणी सम्मानजनक है. कुछ भी ऐसा वर्ड न लिखें जो उन्हें आपत्तिजनक लगे.
बातचीत को दोस्ती में बदलने के लिए समय दें
ऑनलाइन दोस्ती एक प्रक्रिया है, एक क्लिक में रिश्ता नहीं बनता. दोस्ती के लिए कॉमन इंट्रेस्ट और थीकिंग जैसी कई चीजें मैटर करती है. इसलिए आप चाहें तो उनके पोस्ट्स को ध्यान से पढ़ें और उसी अनुरूप अपने विचार फेसबुक पर पोस्ट करें. याद रखें आपके पोस्ट में सम्मानजनक वर्ड्स का ही इस्तेमाल हो. कुछ भी लिखने से बचें.
Also Read: Swapna Shastra: जीवन बर्बाद होने से पहले सपने में दिखती है ये चीजें, नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










