बाजार जैसे गोलगप्पे ऐसे करें तैयार, घर वाले चटखारे लेकर खाएंगे, सेहत के लिए भी है बेहद फायदेमंद
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 May 2025 9:47 PM
Golgappa Recipe
Golgappa Recipe: घर पर बाजार जैसा कुरकुरा गोलगप्पा कैसे बनाएं? जानें आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री और इसे खाने के फायदे. स्ट्रीट फूड का मजा अब सुरक्षित और स्वादिष्ट तरीके से पाएं.
Golgappa Recipe: गोलगप्पा या पानीपुरी के शौकीनों के क्या कहने? जब भी ये लोग सड़क के किनारे किसी गोलगप्पे की दुकान देखते हैं वे तुरंत ही इसका स्वाद लेने के लिए चल पड़ते हैं. इसका तीखा, खट्टा, चटपटा स्वाद हर वर्ग के लोगों को दिवाना बना देता है. इसके कई सारे फायदे भी हैं, जिसे लोग नहीं जानते. लेकिन जब भी गोलगप्पे या पानीपुरी के दिवाने इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो बाजार जैसा नहीं बन पाते हैं. अगर आप भी इसी समस्या से जूझते हैं तो हम आपको बाजार जैसा गोलगप्पा तैयार करने विधि बताएंगे. साथ ही इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी बताएंगे.
गोलगप्पा बनाने की आवश्यक सामग्री
सूजी(रवा) – 1 कप
मैदा – 2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए
पानी – गूंधने के लिए
तीखा, चटपटा पानी के लिए आवश्यक सामाग्री
पुदीना– 1 कप
हरा धनिया – ½ कप
हरी मिर्च – 2
इमली का पल्प – 2 टेबल स्पून
भुना जीरा – 1 चम्मच
काला नमक – ½ चम्मच
सफेद नमक– स्वादानुसार
ठंडा पानी – 4 कप
स्टफिंग के लिए
2 मध्यम आकार का उबला हुआ आलू
उबला हुआ चना (या मटर) – ½ कप
नमक, मिर्च, चाट मसाला – स्वाद अनुसार
कैसे घर पर बना सकते हैं बाजार जैसा कुरकुरा गोलगप्पा
गोलगप्पे की पुरी बनाने के लिए सूजी और मैदा में नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा गूंध लें. इसे 30 मिनट तक ढककर रखें. फिर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें और गरम तेल में गोल और फूली हुई पूरी तलें.
पानी के लिए
सभी सामग्री मिक्सी में पीस लें और पानी में छानकर मिलाएं. आप चाहें तो बर्फ भी डाल सकते हैं. इसके बाद आलू को अपने हाथों से कुचलकर चने और मसाले को मिक्स करें. बस अब पुरी की स्टफिंग कर आलू को भरें और पानी में डूबा डूबा कर चटखारे लेते हुए खाएं.
गोलगप्पा खाने के फायदे
पाचन में सहायक
गोलगप्पे के पानी में इमली, पुदीना और काला नमक मिला हुआ होता है जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है और भूख बढ़ाता है.
कम तेल और साफ-सफाई
घर पर बनाए गए गोलगप्पे कम तेल में और स्वच्छता से बनते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा नहीं होता.
हाइड्रेशन
गर्मी में गोलगप्पे का तीखा और खट्टा पानी शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेटेड रखता है
यह कम कैलोरी वाला बढ़िया स्नैक है, भूख शांत करने के लिए यह एक हल्का और स्वादिष्ट विकल्प बन सकता है.
सावधानियां भी जरूरी हैं
- बाजार के गोलगप्पों में अस्वच्छ पानी का प्रयोग हो सकता है जिससे पेट संक्रमण का खतरा रहता है.
- ज्यादा तीखा या खट्टा पानी पेट में गैस या जलन पैदा कर सकता है.
- घर पर बनाते समय सामग्री की ताजगी और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें
Also Read: Summer Drink: जानिए, गर्मी में चने के सत्तू पीने के क्या-क्या लाभ हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










