ePaper

Swapna Shastra: जीवन बर्बाद होने से पहले सपने में दिखती है ये चीजें, नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती

Updated at : 16 May 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
swapna-shastra

AI Generated Image

Swapna Shastra: आज हम आपको सपने में दिखाई देने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको दिखे तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. सपने में दिखाई देने वाली ये चीजें जीवन बर्बाद होने से पहले दिखाई देते हैं.

विज्ञापन

Swapna Shastra: हमें सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. इन सपनों का कोई महत्व हो ये जरूरी नहीं है लेकिन कई बार कुछ ऐसे सपनें भी होते हैं जो हमारे दिल में अंदर तक जगह बना लेते हैं और इनका अलग ही मतलब भी होता है. आज हम इस आर्टिकल में आपको सपने में दिखाई देने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दिखना बेहद ही अशुभ माना जाता है. अगर आपको सपने में ये चीजें दिखे तो यह आपके जीवन के बर्बाद होने की तरफ इशारा करते हैं. सपने में अगर आपको ये चीजें दिखे तो आपको गलती से भी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सपने में फटे हुए कपड़े देखना अशुभ

अगर आपको सपने में फटे हुए कपड़े दिखाई दे तो आपको गलती से भी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सपने में ऐसा कपड़ा दिखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको जीवन में असफलता मिलने वाला है. सपने में फटे हुए कपड़े का दिखना मतलब आपकी मेहनत बर्बाद होना.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में इन सपनों का दिखना माना जाता है सबसे शुभ, देखते ही देखते बरसने लगते हैं पैसे

यह भी पढ़ें Swapna Shastra: कामियाबी का द्वार खोल देती हैं सपने में दिखने वाली ये चीजें, भूलकर भी किसी से न करें शेयर

गहरा पानी या फिर समुद्र में उठा तूफान

अगर आपको सपने में गहरा पानी दिखाई दे तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. सपने में समुद्र के दिखने का अर्थ होता है कि आप इमोशनल रूप से स्थिरता खोने वाले हैं. इसके अलावा अगर आपको सपने में ऐसा कुछ दिखे तो यह परिवार में होने वाले कलह की तरफ भी इशारा करता है.

सपने में दांत गिरते देखना बेहद अशुभ

अगर आपको सपने में दांत गिरते हुए देखने का अर्थ है कि आपके आत्मबल में कमी होने वाली है. इसके अलावा ही यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपका पद भी आपके हाथ से छिन सकता है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सिर्फ किस्मत के धनी लोगों को ही सपने में दिखती हैं ये चीजें, क्या आपने कभी देखा?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola