सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले दोषी को 25 साल की जेल, 12 से अधिक बार किया था चाकू से हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 May 2025 10:50 PM
Salman Rushdie, Photo- @SalmanRushdie
Salman Rushdie: जाने माने भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी राइटर सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले दोषी को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है. हादी मातर ने रुश्दी पर साल 2022 में हमला किया था. इस हमले में सलमान रुश्दी की एक आंख चली गई थी.
Salman Rushdie: जाने माने लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले दोषी हादी मातर को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. दोषी ने साल 2022 में न्यूयॉर्क में एक व्याख्यान मंच पर लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला किया था. हमले में लेखक की एक आंख की रोशनी चली गई और उन्हें उबरने में काफी समय लगा था. जूरी ने हादी मतर को फरवरी में हत्या के प्रयास और हमले का दोषी पाया था. रुश्दी हमलावर की सजा सुनाये जाने के समय पश्चिमी न्यूयॉर्क की अदालत में नहीं आए, लेकिन उन्होंने बयान प्रस्तुत किया.
सिर और शरीर पर किया था चाकू से हमला
मुकदमे के दौरान लेखक मुख्य गवाह थे. रुश्दी ने बताया कि एक नकाबपोश हमलावर ने उनके सिर और शरीर पर 12 से अधिक बार उस वक्त चाकू से वार किया था. हमला उस समय किया गया जब रुश्दी लेखकों की सुरक्षा के बारे में भाषण देने के लिए चॉटोक्वा इंस्टीट्यूशन जा रहे थे.
सजा से पहले दोषी ने कही यह बात
कोर्ट में सजा सुनाए जाने से पहले दोषी हादी मतर ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने रुश्दी को पाखंडी कहा. जिला अटॉर्नी जेसन श्मिट ने कहा कि मतर को रुश्दी की हत्या के प्रयास के लिए अधिकतम 25 साल की सजा और उनके साथ मंच पर मौजूद एक व्यक्ति को घायल करने के लिए सात साल की सजा मिली. उन्होंने कहा कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी, क्योंकि दोनों पीड़ित एक ही घटना में घायल हुए थे. (भाषा इनपुट के साथ)
Also Read: महबूबा मुफ्ती का फिर उमड़ा ‘पाक प्रेम’! पहले उमर अब्दुल्ला से भिड़ंत, फिर सरकार को दी नसीहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










