20 हजार से सस्ता यह स्मार्टफाेन देता है महंगे आईफोन वाली वाइब्स, फर्स्ट सेल हुई लाइव, देखें कीमत और ऑफर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Mar 2024 3:31 PM
Lava Blaze Curve 5G Smartphone Sale: लावा फोन के फीचर्स और लुक्स प्रीमियम फोन्स की टक्कर के हैं. रियर पैनल पर कैमरा सेटअप आईफाेन प्रो मॉडल की वाइब्स देता है.
Lava Blaze Curve 5G Smartphone Sale: स्मार्टफोन बनानेवाली देसी कंपनी लावा ने मार्च के पहले हफ्ते में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया. नाम है – Lava Blaze Curve 5G . आज इस फोन की पहली सेल लाइव हो रही है. लावा का यह किफायती फोन लुक और फीचर्स के मामले में प्रीमियम फोन्स को टक्कर देता है. इसके रियर पैनल पर कैमरा सेटअप कुछ ऐसा है, जो काफी हद तक आईफाेन के प्रो मैक्स मॉडल्स की वाइब्स देता है. आइए नजर डालते हैं इस फोन की खूबियों पर-
Lava Blaze Curve 5G स्मार्टफोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले वाला है. लावा के नये स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का AMOLED वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है. इस कर्व्ड डिस्प्ले पर Dragontrail Star 2 की सुरक्षा दी गई है और 800nits की पीक ब्राइटनेस भी मिली है. पंच होल में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है. इसके अलावा, ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
इतने कम कीमत पर लॉन्च हुआ Lava Blaze Curve स्मार्टफोन, जानें क्या कुछ मिल रहा इसमें खास
Lava की इस डिवाइस की पहली सेल आज 11 मार्च की दोपहर से ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन पर शुरू हो रही है. इसमें 64MP कैमरा सेटअप और पावरफुल स्पेसिफिकेशंस दिये गए हैं. Lava Blaze Curve में बैक पैनल पर भी 3D ग्लास डिजाइन दिया गया है और गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है.
यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला है और इसमें 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है. प्राइमरी कैमरा में Sony सेंसर के साथ EIS का सपोर्ट मिलता है. इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रॉसेसर के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिला हुआ है.
Realme 12 5G vs Realme 12 Plus 5G: 15 से 20 हजार के बजट में दोनों में कौन बेहतर?
लावा का लेटेस्ट स्मार्टफोन क्लीन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और कंपनी ने इसके लिए दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स देने का दावा किया है. इसके अलावा, 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते रहेंगे. फोन की बैटरी 5000mAh की 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और यह फोन Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है.
Lava Blaze Curve 5G स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शंस में मिलेगा. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. इसके अलावा, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. और यह फोन खास ऑफर्स के साथ आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास कलर ऑप्शंस में खरीद के लिए उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










